Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

Sports News, Weightlifter, Weightlifting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:51 IST

वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली की मेहनत और फिटनेस ने उन्हें बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जिताया। अंचिता शेउली का जन्म 24 नवंबर 2001 को हुआ था। पिता एक मजदूर थे। 

ऐसे में किसी तरह परिवार का गुजर-बसर हो पाता था। कोलकाता के पास देउलपुर में पले-बढ़े अंचिता शेउली के बड़े भाई आलोक एक वेटलिफ्टर थे, जिन्हें देखकर अंचिता ने इस खेल को चुना। दरअसल, अंचिता बेहद शर्मीले थे। भाई चाहते थे कि अंचिता निडर बनें। यही वजह रही कि उन्होंने अपने छोटे भाई को इस खेल से परिचित करवाया।

साल 2013 अंचिता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इस साल उनसे सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार आर्थिक परेशानी से जूझने लगा। मां पूर्णिमा ने परिवार के गुजर-बसर के लिए एक साथ दो-दो जगह पर काम करना शुरू कर दिया। इस बीच भाई आलोक भी समझ चुके थे कि घर की माली हालत अच्छी नहीं है। 

ऐसे में उन्होंने भी काम करना शुरू कर दिया, ताकि परिवार के लिए दो पैसे अपनी ओर से भी जोड़ सकें। मां और भाई को काम करता देखकर अंचिता ने भी उनसे साथ काम करना शुरू कर दिया। तीनों कोलकाता में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करते। इस बीच आलोक वेटलफ्टिंग छोड़ चुके थे, लेकिन उन्होंने अंचिता को इसे जारी रखने के लिए लिए प्रेरित किया।

महज 12 साल की उम्र में अंचिता सुबह कढ़ाई का काम करते, जिसके बाद वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग के लिए जाते। इसके बाद वह स्कूल जाते और फिर वापस लौटकर ट्रेनिंग करते। साल 2014 में आखिरकार, अंचिता की मेहनत रंग लाई। इस वर्ष जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में वह चौथे स्थान पर रहे। 

भले ही अंचिता पदक नहीं जीत सके, लेकिन पुणे स्थित सेना खेल संस्थान के कोच ने उनके टैलेंट को पहचान लिया। साल 2015 में आयोजित यूथ नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उन्होंने इसी साल यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता। साल एशियन यूथ चैंपियनशिप 2018 में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने लगा। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2019 में उन्होंने जूनियर और सीनियर श्रेणियों में गोल्ड जीते। इस बीच अंचिता को भारतीय सेना में हवलदार का रैंक मिला। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2021 में गोल्ड के साथ अंचिता ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। 

वह इसी साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। 1 अगस्त 2022 को अंचिता ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में रिकॉर्ड कायम करते हुए 313 किग्रा (स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा) भार उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। 

यह स्नैच में रिकॉर्ड था। अंचिता की मेहनत और अनुशासन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया है कि वह भी वेटलिफ्टिंग को अपना करियर बनाएं। अंचिता जैसे वेटलिफ्टर को देखकर युवाओं ने फिटनेस, स्पोर्ट्स और हेल्दी लाइफस्टाइल को अधिक महत्व दिया है।

 

Tags: Sports News , Weightlifter , Weightlifting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD