Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

करमजीत सिंह रिंटू ने बसंत एवेन्यू और रंजीत एवेन्यू की सड़कों के निर्माण का काम शुरू करवाया

सड़के और गलियां बनवाने के कार्य लगातार रहेंगे तेजी से जारी: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:31 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने बसंत एवेन्यू और रंजीत एवेन्यू सहित पूरे उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज कर दी है। रिंटू द्वारा सभी वार्डों में टूटी हुई सड़कों और गलियों को बनवाकर नवीनीकरण का कार्य लगातार जारी है।

करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि पिछले पाँच महीनों में उन्होंने प्रत्येक वार्ड और लगभग एक दर्जन पंचायत क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएँ सुनीं। समस्याओं को समझने के बाद सबसे पहले अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेज गति से शुरू करवाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों का निर्माण तेज़ी से करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सड़कों के साथ-साथ इंटरलॉक टाइलों, सीसी फ्लोरिंग और आरएमसी से गालियों व बाजारों का निर्माण भी कराया जा रहा है। अब बसंत एवेन्यू क्षेत्र में भी आधुनिक क्वालिटी के साथ सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इससे पहले रंजीत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, शास्त्री नगर, 88 फुट रोड, सर्कुलर रोड, न्यू अमृतसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वीर सिंह हाल रोड से लगदੀਆਂ गलियां, जामुन वाली सड़क, खड्डा स्ट्रीट, ब्रह्म नगर और नेहरू कॉलोनी की सड़कों का नवीनीकरण पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा की कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। सड़कों पर उतरकर खुद विकास कार्यों की निगरानी करने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा उनका आभार भी व्यक्त किया जा रहा है। रिंटू ने बताया कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को भी अगले कुछ हफ्तों में पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। 

इसके लिए कंपनी के अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग्स की जा रही हैं और अगले एक महीने के भीतर सभी वाहन व मशीनरी सड़क पर उतार दी जाएंगी। रंजीत एवेन्यू स्थित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के खाली पड़े बड़े प्लॉटों से कूड़ा पूरी तरह हटवाने का काम भी तेज़ी से जारी है। आने वाले दिनों में इन स्थानों पर कूड़ा बिल्कुल नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी तरह की गंदी राजनीति में विश्वास नहीं रखते।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, पार्षद गुलज़ार बिट्टू, साहिल सगड़, बॉबी सरीन, राज प्रताप बाजवा, प्रियंका अग्रवाल, डॉ. संजीव अरोड़ा, अंकुर गुप्ता, किशोर भगत, कुलदीप लड्डू समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD