Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

तलवंडी साबो से मोहाली पहुंचे नगर कीर्तन को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ आनंदपुर साहिब के लिए रवाना किया गया

श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा सिंघ शहीदां में अरदास की और अगली मंज़िल की ओर रवाना हुए

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:17 IST

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके श्रद्धालुओं भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित, तलवंडी साबो से शुरू होकर मोहाली पहुंचे विशाल नगर कीर्तन ने रात के विश्राम के बाद आज सुबह अरदास की और श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुए। गुरुद्वारा सिंघ शहीदां सोहाना और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में शुक्रवार रात के पड़ाव के बाद, आज नगर कीर्तन में आए श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में और पंज प्यारों की अगुवाई में अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।

पंज प्यारों और निशानची सिंहों की अगुवाई में पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुख आसन स्थान से पालकी साहिब में लाया गया। बड़ी संख्या में मौजूद संगत के अलावा, श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग, पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया, एम एल ए कुलवंत सिंह मोहाली के बेटे सरबजीत सिंह समाना (काउंसलर) और डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) अनमोल सिंह धालीवाल, एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर और जिला प्रशासन की ओर से दूसरे अधिकारी मौजूद थे। 

बोले सो निहाल के जयकारों के बीच नगर कीर्तन में श्री आनंदपुर साहिब के लिए निकले श्रद्धालुओं में भी अलग ही जोश दिखा। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब की कृपा से ये कार्यक्रम आयोजित करके, उन्हें भी इन ऐतिहासिक पलों के साक्ष्य बनाया हैं, जिसके लिए गुरु तेग बहादुर जी का जितना शुक्रिया अदा किया जाए कम है। 

उन्होंने कहा कि कल रात मोहाली में रात्रि विश्राम के दौरान दोनों गुरुद्वारों (गुरुद्वारा सिंघ शहीदां, सोहाना और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब) के प्रबंधकों और जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी। इस मौके पर सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पूरी पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की कृपा की पात्र बनी है, जिन्हें गुरु साहिब की शहादत का यह 350वां प्रकाश पर्व मनाने का मौका मिला है। 

उन्होंने कहा कि संगत को 23 नवंबर से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर गुरु साहिब के सम्मान में सरकार द्वारा आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शताब्दी मनाने का सम्मान बहुत कम लोगों को मिलता है और हम सभी शुक्रगुजार हैं कि हमें यह मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने वाली संगत के लिए बड़े स्तर पर इंतज़ाम किए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के इतिहास में पहली बार 24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को ध्यान में रखते हुए एक खास सेशन हो रहा है, जो गुरु साहिब के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए बलिदान को समर्पित है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने पूरी संगत का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जिला प्रशासन खुशकिस्मत है कि हमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समारोह में उनकी सेवा करने का मौका मिला। 

उन्होंने दोनों गुरुद्वारों के प्रबंधकों का खास शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने जिला प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं के रहने का इंतज़ाम किया। बाद में, नगर कीर्तन एयरपोर्ट रोड से खरड़ फ्लाईओवर होते हुए पडियाला के गुरुद्वारा करतारसर साहिब पहुंचा, जहां इकट्ठा हुए श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश करके, रुमाला साहिब चढ़ाकर और लंगर लगाकर उनका स्वागत किया। 

इस मौके पर एस डी एम खरड़ श्रीमती दिव्या पी. भी नगर कीर्तन के दर्शन व प्रबंधों के लिए खास तौर पर मौजूद थीं।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD