Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अफगानिस्तान के हेरात में सड़क हादसे में 10 की मौत, 10 से अधिक घायल

Hadsa, Hadsa World, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:17 IST

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी बयान में दी गई। हादसा हेरात-कंधार राजमार्ग पर हुआ, जो देश के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है और पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों को जोड़ता है। 

बयान के अनुसार, एक कार की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य वाहन से हो गई, जिसमें 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। इससे पहले, 17 नवंबर को पूर्वी प्रांत नंगरहार में एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ लोग घायल हुए थे। 

नंगरहार पुलिस प्रवक्ता सैयद तैयब हमद के अनुसार, हादसा तब हुआ जब एक क्लिनिक की महिला कर्मचारियों को ले जा रहा वाहन सामने से आ रही कार से जा टकराया। हादसे में एक महिला डॉक्टर और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह महिला कर्मचारी, एक अन्य बच्चा और ड्राइवर घायल हो गए थे।

पिछले तीन दिनों में पूर्वी क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 16 नवंबर को नंगरहार के पड़ोसी प्रांत लगमन में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए थे। यह दुर्घटना काबुल को पूर्वी प्रांतों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई थी, जब एक यात्री वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और उसमें आग लग गई।

अफगानिस्तान में खराब सड़कों, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण सड़क हादसे आम हैं। इसी क्रम में 14 नवंबर को दक्षिणी प्रांत जाबुल में भी एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हुए थे।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD