Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एशेज इतिहास का सबसे तेज शतक किसके नाम? ट्रेविस हेड दूसरे नंबर पर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Ashes, Travis Head
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 11:04 IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया। पर्थ टेस्ट 2 दिन में ही समाप्त हो गया। शनिवार को दूसरे दिन के खेल में ट्रेविस हेड ने विस्फोटक शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से जीत दिलायी। हेड का यह शतक एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। आइए जानते हैं कि एशेज का सबसे तेज शतक किस बल्लेबाज के नाम है। 

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने 83 गेंद पर 123 रन की पारी खेली। इस दौरान 69 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया था। हेड ने एशेज में लगाए अपने सबसे तेज शतक को और बेहतर किया। 2021 में हेड ने 85 गेंद पर शतक लगाया था। 69 गेंद पर आया हेड का शतक एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। एशेज में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। 

गिलक्रिस्ट ने 2006 में पर्थ में वाका पर खेले गए मैच में मात्र 57 गेंद पर शतक लगाया था। उस पारी में गिलक्रिस्ट ने 59 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए थे। एशेज का तीसरा सबसे तेज शतक इंग्लैंड के गिलबर्ट जेसोप के नाम है। 1982 में ओवल में उन्होंने 82 गेंद पर शतक लगाया था। एशेज का चौथा सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलिया के जोए डार्लिंग के नाम है। 

1898 में उन्होंने सिडनी में 85 गेंद पर शतक लगाया था। हेड ने भी 2021 में ब्रिसबेन में 85 गेंद पर ही शतक लगाया था। हेड का यह शतक संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है। एशेज का पांचवां तेज शतक इंग्लैंड के इयान बॉथम के नाम है। 1981 में मैनचेस्टर में उन्होंने 86 गेंद पर शतक लगाया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Ashes , Travis Head

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD