Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

"दो टांगों पर स्टंट करते-करते पता नहीं चला," अजय देवगन ने पूरे किए अपने करियर के 34 साल

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 18:23 IST

एक्शन और रोमांस से भरी 'फूल और कांटे' अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट भी साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए अजय को बेस्ट न्यूकमर एक्टर के खिताब से नवाजा गया। देखते ही देखते आज एक्टर ने अपने करियर के 34 साल पूरे कर लिए हैं और अपनी जर्नी को लेकर खुद से सवाल भी किए हैं और उनके जवाब भी दिए हैं।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करियर के 34 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में अजय देवगन के दो रूप दिख रहे हैं। एक तरफ युवा अजय दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ आज के फिट अजय दिख रहे हैं। दोनों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होता है। 

यंग अजय सवाल करते हैं कि पता है आज क्या है? सामने से जवाब आता है, "क्यों, आज 2 अक्टूबर तो नहीं है?" "अरे, आज मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी।" यंग अजय दूसरा सवाल करते हैं, "और तुम अपनी दो बाइक वाली एंट्री आज भी करते हो। सामने से जवाब आता है, "दो-दो बाइक, दो घोड़े, दो टैंक सब ट्राई कर लिया है।" 

इन सवाल-जवाब में मस्ती के अलावा एक्टर के करियर की मेहनत भी झलकती है। अजय देवगन ने वीडियो को शेयर कर लिखा, "दो टांगों पर स्टंट करते-करते 34 साल कब निकल गए पता नहीं चला।" 'फूल और कांटे' फिल्म पर्दे पर हिट रही थी, लेकिन इसी फिल्म में दो बाइक पर, दो टांगों के सहारे अजय देवगन का स्टंट काफी वायरल हुआ था। 

ऐसे सीन एक्टर ने एक ही फिल्म में नहीं, बल्कि कई फिल्मों में अलग-अलग तरीकों से अपनाए थे। अपनी हर फिल्म के एंट्री सॉन्ग में अजय नए ही स्टंट के साथ नजर आते थे, लेकिन आज वे ब्लैक स्कॉर्पियो हवा में ब्लास्ट कर रोहित शेट्टी के साथ खतरनाक लेवल का स्टंट करते हैं।

'फूल और कांटे' के बाद एक्टर 1992 में आई 'जिगर', 1993 में आई 'दिव्य शक्ति', 'संग्राम', 'शक्तिमान', 'दिल है बेताब', 1994 में आई 'विजयपथ', और 'सुहाग' में दिखे। एक्टर ने अपने करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी ओटीटी और सिनेमाघर दोनों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD