Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमन अरोड़ा द्वारा माई भागो प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट में एन.डी.ए. कैडेटों के लिए अत्याधुनिक हॉस्टल का उद्घाटन

भारतीय सेना के पहले फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के नाम पर 2.46 करोड़ रुपये से लड़कियों के लिए बनाया रिहायशी ब्लॉक

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, AFPI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर (मोहाली) , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 13:03 IST

पंजाब की युवा लड़कियों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के योग्य बनाते हुए उन्हें अधिक से अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट फ़ॉर गर्ल्स, एसएएस नगर (मोहाली) में एनडीए प्रेपरेटरी विंग के लिए समर्पित एक आवासीय ब्लॉक का उद्घाटन किया। 

इस सुविधा का नाम भारतीय सेना के पहले फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के नाम पर रखा गया है, जिनका जन्म अमृतसर में हुआ था। यह मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पंजाब के युवाओं, विशेषकर लड़कियों को देश सेवा के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 2.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह अत्याधुनिक हॉस्टल व्यापक आवासीय और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस है, जिनमें साइबर लैब, इंडोर शूटिंग रेंज और उच्च स्तरीय फिटनेस सुविधाएँ शामिल हैं। यह लगभग 40 महिला कैडेटों के लिए, जो एनडीए की तैयारी कर रही हैं, एक अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। 

यह सुविधा कैडेटों को एक सहयोगपूर्ण और आदर्श माहौल मुहैया कराते हुए उन्हें भविष्य के कमीशंड अधिकारियों के रूप में तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार की ओर से इस संस्थान के प्रशासन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने जुलाई 2023 में इस संस्थान में एनडीए प्रेपरेटरी विंग शुरू किया था, जिसे रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने की इच्छुक लड़कियों से भारी उत्साह मिला है।

इस अवसर पर रोजगार उत्पत्ति मंत्री ने एनडीए लिखित परीक्षा पास करने वाली उन महिला कैडेटों को सम्मानित किया, जिनके नाम कमीशन के लिए सिफारिश किए गए हैं। इन लड़कियों में लेडी कैडेट सहजलदीप कौर ने एसएसबी इंटरव्यू में पूरे भारत के लड़कों और लड़कियों में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है और ऐसा करने वाली वह पहली लड़की बनी हैं। 

यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो पंजाब की युवा लड़कियों को वर्दी पहनने और देश सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने संबंधी माई भागो प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट की उद्यमी भावना का प्रमाण है। लैडी कैडेटों को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “हम अपनी बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें हर प्रकार का अनुकूल माहौल प्रदान कर रहे हैं। 

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार अपना पूरा सामर्थ्य लगाने के लिये प्रतिबद्ध है। यह विंग हमारे विश्वास का प्रमाण है कि पंजाब की लड़कियाँ किसी से कम नहीं हैं और सशस्त्र सेनाओं में अग्रिम पंक्ति से नेतृत्व करेंगी।”

इस मौके पर रोजगार उत्पत्ति विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती अलकनंदा दियाल, निदेशक श्रीमती अमृत सिंह, माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , AFPI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD