Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'फैमिली मैन सीजन 3' अब अमेजन प्राइम पर, जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी ने बताया काम का अनुभव

Manoj Bajpayee, Bollywood, Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jaideep Ahlawat, The Family Man, The Family Man 3, The Family Man Season 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 18:50 IST

मनोज बाजपेयी की थ्रिलर और एक्शन से भरी सीरीज 'फैमिली मैन सीजन 3' अमेजन प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस बार सीरीज में जयदीप अहलावत और निमृत कौर भी अलग किरदार में दिखे हैं। अब जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी ने आईएएनएस से खुलकर अपने किरदार और सेट के अनुभवों को शेयर किया है। 

उन्होंने ये भी बताया कि सीजन 3 बाकी दो सीजन से कैसे अलग है। फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर एक्साइटमेंट पर पूछे सवाल पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि सीजन 3 आने में काफी समय लगा और वापस सेट पर जाना, पुरानी टीम से मिलना बहुत अच्छा लगा। सीरीज में इस बार जयदीप अहलावत और निमृत कौर भी हैं, जिनके काम को मैं पहले से ही बहुत एडमायर करता हूं। 

इनके साथ काम करने का एक्सपीरिंयस भी शानदार था। लगा ही नहीं कि ये दोनों इस सीरीज के लिए नए हैं। फैमिली मैन सीजन 3 में जयदीप अहलावत भी स्ट्रॉन्ग किरदार में दिखे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जयदीप ने कहा कि इस सीजन में उनका किरदार काफी अलग है। 

"सीजन में मेरा शानदार आइटम नंबर भी है, हालांकि मेरा किरदार ऐसे शख्स का है जो अपने ही आप से भाग रहा है। अमीर और पावरफुल बनना चाहता है और जो कुछ उसके पास है, उससे खुश नहीं है, लेकिन किरदार को इस तरीके से लिखा गया है कि हम कहेंगे कि इसके अंदर भी इमोशंस हैं और ये भी फैमिली मैन बन सकता है।

फैमिली मैन सीजन 1 से लेकर 3 तक में अपने किरदार को एक जैसा बरकरार रखने के सवाल पर मनोज ने कहा कि आमतौर पर पहले के सीजन की क्लिप देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन मेरे लिए तीनों सीजन में मेरे किरदार में भावनात्मक रूप से बहुत बदलाव आए हैं। मेरे लिए किरदार को पहले के जैसे बनाए रखना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।

फैमिली मैन सीजन 3 दर्शकों को क्यों देखनी चाहिए के सवाल पर जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी ने कहा कि सीजन 3 पहले दो सीजन से बिल्कुल अलग है और दर्शकों ने पहले दो सीजन को भी भरपूर प्यार किया, लेकिन बिना सीजन 3 के कहानी पूरी नहीं है, क्योंकि इस बार फैमिली मैन का न्यू वर्जन देखने को मिलेगा।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jaideep Ahlawat , The Family Man , The Family Man 3 , The Family Man Season 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD