Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

फिल्म राहु-केतू का शानदार टीजर रिलीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Pulkit Samrat, Varun Sharma, Rahu Ketu, Rahu Ketu Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 18:19 IST

फिल्म 'फुकरे' के एक्टर्स पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की हिट जोड़ी एक बार फिर हंसाने और लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए आ रही है। गुरुवार को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राहु-केतू' का मजेदार टीजर रिलीज हो गया। टीजर में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा जहां भी जाते हैं, वहां मनहूसियत अपने आप पहुंच जाती है। 

इसी कारण लोग उन्हें मनहूस बताते हैं। हालांकि टीजर में फिल्म के ट्विस्ट का भी खुलासा कर दिया है कि ये दोनों मनहूस नहीं, बल्कि लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए सही समय पर पहुंच जाते हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पर राहु-केतू की दशा चल रही है और ये दोनों ग्रह मिलकर उनसे उलटे काम करवाते हैं।

टीजर बहुत ज्यादा मजेदार है। एक्टर अमित सियाल ने टीजर को शेयर कर लिखा, "नए साल में हो जाओ तैयार, क्योंकि बदलेगी आपकी दशा और दिशा जब जीवन में आएंगे राहु केतु। सीधे ब्रह्मांडीय अराजकता में गोता लगाने के लिए अपने गैंग के साथ तैयार हो जाइए! फिल्म 16 जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली है।"

'राहु-केतू' को जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शालिनी पांडे हैं। इसके अलावा फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। 

फिल्म में 'फुकरे' की तरह ही भर-भर के कॉमेडी सीन हैं। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें लाल मिर्ची और नीले नींबू को दिखाया गया था और पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज की जानकारी दी गई थी। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए बीलाइव प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सूरज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारी संस्कृति और मान्यताओं को भी छूती है। जितनी फिल्म हंसने पर मजबूर करेगी, उतना ही अच्छा दर्शकों को संदेश भी देगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Pulkit Samrat , Varun Sharma , Rahu Ketu , Rahu Ketu Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD