Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ट्राईडेंट समूह पंजाब में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा : संजीव अरोड़ा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rajinder Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 17:07 IST

कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में एक मज़बूत, जवाबदेह और प्रगतिशील औद्योगिक वातावरण तैयार करने तथा पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने के प्रयासों के बीच, ट्राईडेंट समूह — जिसका मार्केट कैप 18 हजार करोड़ रुपये और टर्नओवर 10 हजार करोड़ रुपये है — अब पंजाब में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस निवेश में बठिंडा के बरनाला में टेरी तौलिए  के उत्पादन के विस्तार और पेपर मैन्युफैक्चरिंग उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये तथा मोहाली में एक कॉर्पोरेट कार्यालय व क्षमता निर्माण केंद्र की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस निवेश के माध्यम से लगभग 2000 सेमी-स्किल्ड ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की प्रगतिशील नीतियों और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ के लिए उठाए गए सुधारात्मक कदमों ने पंजाब को निवेशकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बना दिया है। यह राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के प्रति वचनबद्धता को दर्शाता है, जो उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल माहौल तैयार करने पर केंद्रित हैं।

ट्राईडेंट समूह के चेयरमैन तथा राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि बढ़ती घरेलू और निर्यात मांग को पूरा करने के लिए समूह धागा उत्पादन व्यवसाय का विस्तार करने और अपनी मौजूदा टेक्सटाइल क्षमताओं को बढ़ाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण-अनुकूल और कुशल उत्पादन प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीक और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के माध्यम से पेपर मैन्युफैक्चरिंग उद्योग का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम टेरी तौलिए के क्षेत्र में अग्रणी निर्यातक और निर्माता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए उत्पादन बढ़ा रहे हैं और साथ ही स्थानीय युवाओं व कर्मचारियों में कौशल विकास और तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित क्षमता निर्माण केंद्र स्थापित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक कार्यों को और सुगम बनाने तथा प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए मोहाली में अत्याधुनिक कॉर्पोरेट कार्यालय स्थापित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ट्राईडेंट समूह के निर्माण केंद्र पंजाब के बरनाला जिले के संघेड़ा और धौला में तथा मध्य प्रदेश के बुदनी जिले के सिहोर में स्थित हैं। इस समूह के व्यवसाय में लगभग 10 हजार परिवार सीधे रूप से जुड़े हैं, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से यह समूह लगभग 30 हजार परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rajinder Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD