Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विक्रमादित्य सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 15:56 IST

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 20 वें राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री को अध्यक्ष राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह क्रिकेट क्लब एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता टीमों को ट्राफी तथा नगद राशि के रूप में पुरस्कार प्रदान किए। 

विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रतियोगिता आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों विशेषकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगले वर्ष से टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट टीमों को भी शामिल किया जाए। 

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने गत आपदा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “चंबा का दिल सचमुच बहुत बड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से जिला के सर्वांगीण विकास का भरोसा भी लोगों को दिया । 

विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान स्थानीय कलाकार कर्ण कुमार के लोकगीत का भी विमोचन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर ने भी अपना संबोधन रखा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना -4 के लगभग 82 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 14 संपर्क सड़कों की स्वीकृति को लेकर मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री का पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता गत 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है जो चंबा की समृद्ध खेल संस्कृति और खेल प्रेमियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 140 टीमों ने हिस्सा लिया। 

इस अवसर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित भरमौरी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तरी क्षेत्र विकास सूद, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD