Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीएमजीएसवाई-4 के तहत हिमाचल प्रदेश की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए स्वीकृत

जिला चंबा की 65 सड़कों के लिए 553.68 करोड़ रुपए स्वीकृत

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 13:46 IST

लोक निर्माण तथा शहरी विकास विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टप्पर में चकर से शेरपुर तक निर्माणाधीन सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 7 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं तथा इससे ग्राम पंचायत टप्पर की लगभग 1200 की आबादी लाभांवित होगी।

इस अवसर पर चकर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 सड़कें स्वीकृत हुई हैं जिन पर 2300 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। पीएमसी 4 के तहत जिला चंबा के लिए 65 सड़कें स्वीकृत हुई हैं जिन पर 553.68 करोड़ड रुपए खर्च किए जाएंगे। 

पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र की 29 सड़कों पर 290.19 करोड रुपए, भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों पर 104.74 करोड़ रुपए, चंबा विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों पर 81.24 करोड रुपए, चुराह विधानसभा क्षेत्र की 3 सड़कों पर 21.07 करोड रुपए तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की 7 सड़कों पर 56.44 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत जिला चंबा में 327 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जिला चंबा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत 17 सड़कें निर्मित की जा रही है जिन पर 188 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सीआरआईएफ के तहत 3 सड़कों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये तथा नाबार्ड के तहत निर्माणाधीन 12 सड़कों पर 107 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं इस प्रकार जिला चंबा में सड़क निर्माण कार्यों पर 370 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं जबकि हाल ही में पीएमजीएसवाई-4 के तहत 65 सड़कों के लिए 553 करोड रुपए की स्वीकृत राशि इसके अतिरिक्त है। 

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दुर्गम व दूरदराज क्षेत्रों में कम आबादी वाले गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है तथा आने वाले समय में जिला चंबा के शेष कम आबादी वाले गांवों को भी शीघ्र सड़क सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने इससे पूर्व डलहौजी में प्रातः 10:00 बजे डलहौजी मास्टर प्लान से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। 

उन्होंने गत वर्षा ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए के प्रमुख क्षतिग्रस्त स्थलों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की सड़कों की मांगों से संबंधित समस्याएं भी सुनीं तथा उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र वासियों ने विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायिका व पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने लोक निर्माण मंत्री का विधिवत स्वागत किया। 

उन्होंने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों व पुलों से संबंधित मांगों के बारे में लोक निर्माण मंत्री को अवगत करवाते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 सड़कें स्वीकृत करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक कुमारी ने शेरपुर-सिमी के मध्य बनने वाले पुल तथा चकरा से शेरपुर सड़क पर बस परमिट से संबंधित मांग को प्रमुखता से उठाया। लोक निर्माण मंत्री ने इन सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया व अमित भरमौरी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर व हेमराज बैरी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (कांगड़ा जोन) विकास सूद, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा, बीडीसी सदस्य शीतल ठाकुर, ग्राम पंचायत चकरा के प्रधान संजीव कुमार, यूथ क्लब चकरा के प्रधान मनोज कुमार व सचिव राहुल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD