Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंद्रजीत कौर मान और डा.हिमांशु अग्रवाल ने नगर कीर्तन की तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा की

नगर कीर्तन के रास्ते पर लंगर सेवा सहित संगत की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध समय पर करने के निर्देश

Inderjit Kaur Mann, Nakodar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 12:53 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित करवाए जा रहे यादगारी समागमों की लडी के अंतर्गत, 21 नवंबर को जालंधर पहुंचने वाले नगर कीर्तन के विश्राम और ठहरने के प्रबंधों का आज नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान और डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने जायज़ा लिया। इस संबंधी जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू होने वाला नगर कीर्तन 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब के लिए प्रस्थान करेगा।

उन्होंने कहा कि 21 नवंबर की रात को गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में नगर कीर्तन का विश्राम करेगा। इस मौके पर एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क, नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और पुलिस कमिश्नर नरेश डोगरा भी उपस्थित थे। विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में विभिन्न स्थानों से गुजरने वाले नगर कीर्तन के मार्गों पर लंगर सेवा, मैडीकल सहायता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के रहने के प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। 

उन्होंने स्पष्ट तौर से कहा कि धार्मिक महत्व के इस आयोजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नगर कीर्तन के पूरे मार्ग पर सफाई, लंगर के प्रबंध, पीने के पानी, सुरक्षा, मैडीकल दल, ट्रैफिक कंट्रोल, स्ट्रीट लाइट आदि सुनिश्चित करने और नगर कीर्तन के मार्ग पर लटकी हुई बिजली/दूरसंचार आदि की तारों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में नगर कीर्तन के विश्राम के प्रबंधों की समीक्षा की और संगत की सुविधा के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति, पर्याप्त पार्किंग और सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नगर कीर्तन में भाग लेने वाली संगत को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। 

इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर, ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम मनदीप कौर और सुमनदीप कौर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और सिख संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Inderjit Kaur Mann , Nakodar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD