Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप : हिमांशु नांदल ने जीता सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार

Sports News, Swimming, Para Swimming, National Para Swimming Championship, Himanshu Nandal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:44 IST

हैदराबाद में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2025 में हिमांशु नांदल सर्वश्रेष्ठ तैराक बनकर उभरे। नांदल ने एस11 श्रेणी (100% दृष्टिबाधित) में तीन स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार अपने नाम किया। हिमांशु ने तीन चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में भाग लिया था। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 30.22 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

इसके बाद 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी 1:23.78 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में लगभग 1:14.00 सेकंड का समय लेकर उन्होंने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद हिमांशु ने कहा, "50 मीटर फ्रीस्टाइल हमेशा शुद्ध गति और अपने स्ट्रोक पर आधारित होता है। 

मुझे खुशी है कि मैं अपना धैर्य बनाए रख सका और मजबूती से दौड़ पूरी कर सका। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में लय, संतुलन और अपनी लाइन पर विश्वास जरूरी होता है। मुझे शुरू से ही नियंत्रण महसूस हुआ और दौड़ बिल्कुल वैसी ही रही जैसी मैंने तैयारी की थी।" उन्होंने कहा, "100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक मेरी तकनीकी परीक्षा है, और इसमें दीवार को सबसे पहले छूना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 

मुझे अपने हर स्ट्रोक पर गर्व है।" हिमांशु नांदल हरियाणा सें संबंध रखते हैं। उनका जन्म 25 मई, 2004 को रोहतक में हुआ था। हिमांशु ऑप्टिक नर्व फेल्योर के कारण जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। उनके परिवार ने हमेशा समर्थन दिया है और इसी वजह से उन्होंने अपने करियर में लगातार सफलता हासिल की है। नांदल के नाम कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं।

हांग्जो में चौथे एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पेरिस 2024 पैरालिंपिक के लिए एमक्यूएस हासिल करने वाले वे पहले भारतीय दृष्टिबाधित तैराक बने। हैदराबाद में उनके प्रदर्शन ने भारत के सबसे होनहार पैरा-एथलीटों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत किया है।

 

Tags: Sports News , Swimming , Para Swimming , National Para Swimming Championship , Himanshu Nandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD