Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

तारा सुतारिया : मल्टी टैलेंट का फुल पैकेज, बॉलीवुड में सक्सेस के बाद भी शेफ बनने की तमन्ना

Tara Sutaria, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 13:19 IST

हिंदी सिनेमा में बहुत कम ही ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो मल्टी टैलेंट के साथ पर्दे पर खुद को निखार पाती हैं। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी उनमें से एक हैं। वे न सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि डांस, सिंगिंग, खाना बनाने और स्कैचिंग में भी आगे रहती हैं। एक्ट्रेस तारा सुतारिया बुधवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। 

ऐसे में जानते हैं कि तारा अगर अभिनेत्री न बनती तो आगे जाकर क्या बनतीं। तारा सुतारिया 7 साल की उम्र से ही सिंगिंग में रुचि रखती थीं और कई अंतरराष्ट्रीय ओपेरा और कॉम्पीटिशन का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'गुजारिश' और एक विलेन में 'शामत' गाने में अपनी आवाज दी है। अमेरिकी गायिका व्हिटनी हाउस्टन से प्रेरित होकर उन्होंने बॉलीवुड में सिंगिंग करने का फैसला किया।

एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भी तारा ने छोटी उम्र से ही शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अमेरिकी सिटकॉम 'द सूट लाइफ ऑफ जैक एंड कोडी' के हिंदी वर्जन 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' (2012) से बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वे 2013 में आए टीवी शो 'ओए जस्सी' में दिखीं।

टीवी पर किस्मत आजमाने के बाद तारा ने बड़े पर्दे पर कदम रखा और 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बतौर एक्ट्रेस एंट्री ली, जिसके बाद वे साल 2019 की 'मरजावां', साल 2021 की 'तड़प', साल 2022 में आई 'हीरोपंती 2' और 'एक था विलेन रिटर्न्स' में दिखीं। उन्हें आखिरी बार ओटीटी रिलीज फिल्म 'अपूर्वा' में देखा गया। 

हालांकि बॉलीवुड में सक्सेस पाने के बाद भी तारा हमेशा से एक शेफ बनना चाहती हैं। तारा सुतारिया 13 साल की उम्र में रियलिटी टैलेंट शो 'बिग बड़ा बूम' का हिस्सा भी थीं। शो में वे बम्पी नाम की कठपुतली के साथ फैंस को इंटरटेन करती थीं। इसी स्टेज शो पर तारा ने अपने सिंगिंग टैलेंट से सबको हैरान कर दिया था।

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अदार जैन को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन उन्होंने आलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली। आलेखा आडवाणी कभी खुद तारा की अच्छी दोस्त हुआ करती थी, हालांकि अब तारा का नाम एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को बीते महीने साथ वेकेशन पर देखा गया था।

 

Tags: Tara Sutaria , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD