Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

प्रतीक सिंह सिसोदिया : शाहरुख खान के किरदार ने बनाया बादशाह, बैड बॉय' से सिंगर को मिला पहला बड़ा ब्रेक

Badshah, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 13:10 IST

पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी और रैप की बदौलत पहचान हासिल करने वाले बादशाह बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। बादशाह के रैप करने का अंदाज और उनकी आवाज भारत के हर कोने में पसंद की जाती है। दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले बादशाह यानी प्रतीक सिंह सिसोदिया बिलबोर्ड के वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट, बीबीसी एशियन नेटवर्क चार्ट और यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में जगह बना चुके हैं और विदेशों में ही उनके कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ जुटती है। 

उन्होंने दिल्ली से निकलकर पंजाब के चंडीगढ़ कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, हालांकि वहीं से रैपर प्रतीक सिंह सिसोदिया के 'बेड बॉय' बादशाह बनने का सफर शुरू हुआ। बादशाह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई। उन्होंने अपने स्कूल ग्रुप्स में गाना शुरू कर दिया। वे बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनने का सपना भी देखते थे। 

15 साल की उम्र में रैपर को दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म करने का मौका मिला और पहली फीस के रूप में उन्हें 1,500 रुपये मिले थे। इसके बाद उन्होंने संगीत जगत में अपने करियर की शुरुआत स्टेज नेम "कूल इक्वल" से की, लेकिन बाद में अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया। रैपर ने खुलासा किया था कि वे शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और उनकी 1999 में आई फिल्म 'बादशाह' का गाना सुनने के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया था।

बादशाह का करियर 2006 में तब शुरू हुआ जब वे साथी रैपर हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया। उन्हें हनी सिंह के शो 'बैंड माफिया मुंडीर' में देखा गया। ये प्लेटफॉर्म नए सिंगर्स के लिए एक मौका था जिससे वे संगीत जगत में अपने कदम रख सकें। उन्होंने शुरुआत में हनी सिंह के साथ मिलकर गाने गाए, हालांकि हनी सिंह और बादशाह के बीच हमेशा इस बात को लेकर विवाद रहा है। 

रैपर बादशाह ने कभी अपने करियर में हनी सिंह को उन्हें लॉन्च करने का क्रेडिट नहीं दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहा। साल 2012 बादशाह के लिए शानदार रहा, क्योंकि उनके सिंगल गानों ने तहलका मचाना शुरू कर दिया। बादशाह को बड़ा ब्रेक उनके सिंगल "बैड बॉय" से मिला, जिसके बाद साल 2016 में आई फिल्म 'कपूर एंड संस' का गाना "लड़की कर गई चुल" और आस्था गिल के साथ 'डीजे वाले बाबू' हिट साबित हुआ। रैपर साल 2020 में 'गेंदा फूल' सॉन्ग लेकर आए, जो हिट होने के साथ-साथ विवादों में भी रहा।

 

Tags: Badshah , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD