Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब सरकार ड्रेनों और चिट्टी वेईं को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : संत बलवीर सिंह सीचेवाल

राज्य सभा सदस्य ने काला संघियां, जमशेर ड्रेन और चिट्टी वेईं में गंदे पानी की निकासी रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Sandeep Rishi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 16:00 IST

राज्य सभा सदस्य और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने ड्रेनों और चिट्टी वेईं को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए काला संघियां तथा जमशेर ड्रेन और चिट्टी वेईं में गंदे पानी की निकासी रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में राज्य सभा सदस्य ने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, कमिश्नर नगर निगम जालंधर संदीप रिशी सहित ड्रेनों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और शहर में एस.टी.पी. की कार्यप्रदर्शन की समीक्षा संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के सौ प्रतिशत संचालन पर जोर दिया। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के संचालन पर निकट निगरानी रखने के लिए नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और ट्रीटमेंट प्लांट न चलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने ड्रेनों में सीवरेज कचरे के सीधे प्रवाह को रोकने के लिए अधिकारियों को निगरानी समितियों के गठन के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को बाईपास बंद करने के निर्देश दिए ताकि ड्रेन में केवल उपचारित पानी जाए, यह सुनिश्चित किया जा सके। काला संघियां ड्रेन में पानी छोड़ने के कार्य की समीक्षा करते हुए संत सीचेवाल ने ड्रेनेज विभाग और नैशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को ड्रेन का साझा तौर पर दौरा करने को कहा ताकि इसमें आ रही तकनीकी रुकावट को जल्द से जल्द दूर करके 100 क्यूसिक पानी छोड़ने का रास्ता साफ किया जा सके। 

उन्होंने बताया कि ड्रेन में पत्थर लगने के साथ-साथ पानी छोड़ने के लिए चैनल के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। राज्य सभा सदस्य ने बस्ती पीरदाद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से खेती के लिए उपचारित पानी की आपूर्ति करने के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में बिछाई गई पाइपलाइन की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। 

संत सीचेवाल ने अधिकारियों को टेस्टिंग कार्य में तेजी लाते हुए इसे 15 दिनों में पूरा करके खेतों तक उपचारित पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। राज्य सभा सदस्य ने बैठक के दौरान वरियाना बायो रीमेडिएशन प्रोजेक्ट की प्रगति और जमशेर में बायो गैस प्लांट संबंधी चल रही प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम जालंधर को कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को जमशेर और बंबीआ वाला स्थित ट्रीटमेंट प्लांटों का उपचारित पानी भी खेती के लिए आपूर्ति करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। इससे पहले राज्य सभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप रिशी, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और अन्य अधिकारियों के साथ फूलड़ीवाल तथा जमशेर स्थित ट्रीटमेंट प्लांटों का दौरा करके इनकी कार्यप्रदर्शन की समीक्षा की और अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में  डिप्टी कमिश्नर पुलिस नरेश डोगरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Sandeep Rishi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD