Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तरनतारन, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर और बठिंडा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन को दर्शाते लाइट एंड साउंड शो करवाये

पंजाब विधानसभा के स्पीकर, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और बड़ी संख्या में संगत ने भरी हाज़िरी

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Amandeep Kaur Arora, Amritpal Singh Sukhanand, Manjit Singh Bilaspur, Davinderjit Singh Laddi Dhose
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 15:35 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों के तहत सोमवार को तरनतारन, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर और बठिंडा में लाइट एंड साउंड शो करवाये किए गए। इन समागमों में पंजाब विधानसभा के स्पीकर, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में संगत ने हाज़िरी भरी।

एक प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन के पुलिस स्टेडियम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में जेल एवं परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन ने हाज़िरी भरी। इसी तरह नई अनाज मंडी मोगा में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो के दौरान पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, बाघापुराना विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, निहाल सिंह वाला विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और धरमकोट विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस उपस्थित रहे।

शहीद भगत सिंह नगर के आईटीआई ग्राउंड में वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने संगत सहित उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल और विधायक भुच्चो मंडी मास्टर जगसीर सिंह शामिल हुए।

इन लाइट एंड साउंड शोज़ में शामिल होने वाली संगत ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की है। लाइट एंड साउंड शोज़ में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के संपूर्ण जीवनकाल, उनके दर्शन, शिक्षाओं और धर्म की रक्षा हेतु दी गई महान कुर्बानी को उजागर किया गया। 

उल्लेखनीय है कि अंतिम चरण के लाइट एंड साउंड शो 20 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब, मालेरकोटला और मानसा में आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Amandeep Kaur Arora , Amritpal Singh Sukhanand , Manjit Singh Bilaspur , Davinderjit Singh Laddi Dhose

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD