Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नील भट्ट से अलगाव की खबरों के बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने फैंस से की ये भावुक अपील

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Neil Bhatt, Aishwarya Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:42 IST

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादीशुदा जिंदगी में आए मनमुटाव और अलगाव की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और अफवाहों पर अपना पक्ष रखा। ऐश्वर्या शर्मा ने सोमवार को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में कहा, ''मैंने कभी किसी को परेशान नहीं किया या किसी के साथ भी बुरा व्यवहार नहीं किया, बल्कि अपने प्रोफेशनलिज्म को हमेशा बनाए रखा। 

बावजूद इसके मुझे लगातार ट्रोल किया गया, जिसे मैंने हमेशा हंसते-हंसते सहन किया है। मेरे खिलाफ जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे गलत हैं और उन पर विश्वास करने से पहले लोगों को सच जानना चाहिए।'' ऐश्वर्या ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने कभी किसी को बुली नहीं किया। वे खुद ही बुली की शिकार हैं, जो आम लोगों की नजर में क्यों नहीं आ पाता। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी व्यक्ति को बिना पहचाने उसके बारे में गलत बातें न फैलाएं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। इस सेट पर उनकी दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया और सिर्फ एक साल के भीतर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कई बार साथ में टीवी शो में नजर आए। 

वे 'बिग बॉस 17' में भी दिखाई दिए, जहां उनके बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा, हालांकि बिग बॉस के दौरान ऐश्वर्या को कई बार नील पर गुस्सा करते हुए देखा गया, लेकिन हर बार नील प्यार और समझदारी से उनके गुस्से को शांत कर देते थे। पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना भी बंद कर दिया है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Neil Bhatt , Aishwarya Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD