Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

खुद से प्यार करो और अपनी सुरक्षा का ध्यान भी रखो, काजोल ने फैंस को दिया अहम संदेश

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:26 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी खास शैली और अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट कीं, जिसने फैंस का दिल फिर से जीत लिया। इन तस्वीरों में काजोल ने बेहद स्टाइलिश आउटफिट पहनी हुई है। फोटोज में काजोल ने वाइट कलर की एक खूबसूरत शर्ट पहनी हुई है, जिसके कॉलर और स्लीव्स अलग और फैशनेबल हैं, जो उनके लुक को और खास बना रहे हैं। 

शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की लॉन्ग स्कर्ट को चुना, जो उनके स्टाइल में एक सादगी को जोड़ती है। उनके गले में मल्टीकलर नेकलेस है, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। तस्वीरों में उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा है। वह कैमरे की ओर मुस्कुराकर पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा है, ''आज का विचार… खुद से प्यार करो और साथ ही अपनी सुरक्षा का ध्यान भी रखो।''

काजोल के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। काजोल के करियर की बात करें तो उन्होंने अभिनय की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की थी। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने फिल्म 'बेखुदी' (1992) में काम किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह से अभिनय को अपना करियर बनाया।

काजोल ने 'बाजीगर' और 'ये दिल्लगी' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई और सफलता हासिल की। उन्हें असली पहचान 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी रोमांटिक फिल्मों से मिली। इन फिल्मों के लिए उन्हें दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। काजोल ने 'गुप्त: द हिडन ट्रुथ' में नेगेटिव किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीता। 

साल 2001 में आई 'कभी खुशी कभी गम' ने उन्हें तीसरा फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया। इसके बाद, वह 'फना', 'माई नेम इज़ खान', 'दिलवाले', 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने ओटीटी पर भी काम किया और 'त्रिभंगा', 'द ट्रायल' और 'दो पत्ती' जैसी प्रोजेक्ट के जरिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उतरीं।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD