Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सुलु की मुस्कान से लेकर कालीन भैया की सत्ता तक, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘मिर्जापुर’ की रिलीज को किया गया याद

Vidya Balan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:23 IST

हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में और वेब सीरीज ऐसी रिलीज हुई, जिसने समाज को नया नजरिया देते हुए कुछ सीख भी दी। ऐसी ही दो कहानियां है, जिसने अलग-अलग मुद्दों को उठाते हुए दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। एक तरफ विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' तो दूसरी सत्ता पावर की भूख और अपराध की काली दुनिया को बेपर्दा करती सीरीज 'मिर्जापुर सीजन-1'  सोमवार को फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए, तो 'मिर्जापुर सीजन-1' ने 7 साल।

अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर सीजन-1 सीरीज के रिलीज का जश्न मनाते हुए पुरानी यादों को ताजा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का एक दिलचस्प सीन पोस्ट किया, जिसमें वे और अभिनेता अली फजल नजर आ रहे हैं। श्रिया ने पोस्ट कर लिखा, "वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन-1 को सात साल पूरे हो गए हैं।"

सीरीज में अभिनेत्री ने स्वीटी का दमदार किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। बहुचर्चित क्राइम ड्रामा 'मिर्जापुर-1' आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग आज भी ट्रेंड सेट करते रहते हैं। सत्ता-पावर की लड़ाई पर आधारित सीरीज की कहानी मिर्जापुर के कालीन भैया और दो भाई गुड्डू और बबलू पंडित के बीच संघर्ष की कहानी दिखाती है कि कैसे एक घटना के बाद दोनों परिवारों में टकराव शुरू हो जाता है।

'मिर्जापुर' ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक नया मानदंड स्थापित किया। वहीं फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने भी 8 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन ने 'सुलोचना' उर्फ 'सुलु' नाम की हाउसवाइफ का किरदार निभाया था, जो रेडियो जॉकी बन जाती है। उसकी मासूम, हंसमुख और शरारती आवाज का पूरा शहर कायल हो जाता है। 

अभिनेत्री के इस किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से भी नवाजा गया था। फिल्म की पुरानी यादें ताजा करते हुए टी-सीरीज वालों ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पुराना सीन शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "उसने मामूली चीजों को भी खास बना दिया। 'तुम्हारी सुलु' के 8 साल पूरे होने की खुशी!" फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेदी ने किया था, जिन्होंने विद्या बालन को एक मिडिल क्लास हाउसवाइफ के किरदार में ढाला था। 

फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी हाउसवाइफ सुलु की है, जो अपने पति अशोक (मानव कौल) और बेटे प्रणव के साथ रहती है। फिल्म में विद्या बालन के अलावा, नेहा धूपिया, मानव कौल, और आर.जे. मलिस्का जैसे स्टार्स अहम किरदार में नजर आते हैं।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD