Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'स्ट्रेस-बस्टर साबित होगी 'मस्ती 4', रुही सिंह ने बताया आखिर क्यों कही फिल्म के लिए हां

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Ruhi Singh, Masti 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:07 IST

बॉलीवुड की दुनिया में कुछ फिल्में मनोरंजन के साथ-साथ हंसी और मस्ती का भरपूर अनुभव कराती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'मस्ती 4', जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री रुही सिंह ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म में हर तरह के दर्शक का ध्यान रखा गया है और यह फिल्म देखने वालों के लिए एक हल्का-फुल्का मनोरंजन और स्ट्रेस-बस्टर साबित होगी। 

रुही सिंह ने आईएएनएस से कहा कि हर फिल्म का अपना अलग मजा होता है और 'मस्ती 4' उसी की एक बेहतरीन मिसाल है। फिल्म में हंसी का पूरा खजाना है और अगर कोई अपने दिनभर के तनाव से छुटकारा पाना चाहता है तो यह फिल्म उनके लिए परफेक्ट है। रुही ने कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा सोचने-समझने की जरूरत नहीं है, बस थिएटर जाएं और दिल खोलकर हंसें।

उन्होंने आगे बताया कि मस्ती फ्रेंचाइजी हमेशा अपने खास दर्शक वर्ग के लिए बनती आई है और हर फिल्म का अपना अलग अंदाज और स्वाद होता है। 'मस्ती 4' इसी शैली को आगे बढ़ा रही है और इसमें दर्शक बिना किसी तनाव या चिंता के फिल्म देख सकते हैं। रुही ने आफताब शिवदसानी के साथ अपनी जोड़ी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "आफताब बेहद मिलनसार इंसान हैं। 

उनका स्वभाव बहुत नरम और शालीन है और वह दिल से बहुत अच्छे हैं। मेरे परिवार और दोस्त आफताब के फैन हैं। उनके साथ स्क्रीन पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा और इस मौके को पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।" इसके अलावा रुही ने फिल्म के अन्य कलाकारों की भी तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि रितेश देशमुख शानदार हैं। विवेक ओबेरॉय की उपस्थिति हमेशा यादगार रहती है और अरशद वारसी लंबे समय से मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। सेट पर उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना अद्भुत अनुभव था। आईएएनएस ने जब रुही से पूछा कि उन्होंने 'मस्ती 4' में काम करने का फैसला किन कारणों से लिया तो उन्होंने कहा, ''इसका सबसे बड़ा कारण फिल्म का बड़ा फ्रेंचाइजी होना और सिनेमाघरों में रिलीज होना है। 

मैंने पहले कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, लेकिन वहां दर्शक वर्ग की संख्या फिल्म के मुकाबले कम थी। इस फिल्म को लाखों लोग थिएटर में देखने आएंगे। इसके अलावा फिल्म में पहले से ही स्थापित और लोकप्रिय कलाकार हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी आकर्षक हो गया। इस वजह से मैंने तुरंत इस फिल्म को करने के लिए हां कह दी।'' 'मस्ती 4' 21 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Ruhi Singh , Masti 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD