Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

अंबाला मार्केट कमेटी शपथ समारोह में अनिल विज ने विकास-केंद्रित राजनीति का आग्रह किया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 12:32 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है, जब-जब चुनाव लड़ा, तब मैने धर्म, जाति, क्षेत्रवाद का कभी प्रयोग नहीं किया"। उन्होंने अम्बाला छावनी मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन चेयरमैन, उप चेयरमैन, नामित सदस्यों व नगर परिषद पार्षदों से कहा कि आप भी यही ध्येय बनाएं कि अपने-अपने क्षेत्र में हमने काम करना है। 

जो दायित्व मिला है वह बहुत बड़ा दायित्व है। किसानों की जो समस्याएं होगी या आएंगी, उनका आपने समाधान करना है। श्री विज आज अम्बाला छावनी मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर व वाईस चेयरमैन सुरेन्द्र बिन्द्रा डब्बू के पदग्रहण समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने दोनों को कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें दोनों बधाई दी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज व भाजपा के अन्य पदाधिकारीगणों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि सरदार बलविन्द्र सिंह दूसरी बार मार्किट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब्जी मंडी से संबंधित जो समस्या है उस बारे आढ़तियों व अन्य के साथ बातचीत की जाएगी और सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह इस समस्या का हल भी करवा दिया जाएगा।  

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया

मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मार्किट कमेटी चेयरमैन, उप चेयरमैन के साथ-साथ 18 सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन अनुभवी हैं तथा वह किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। 

उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर किसानों से संबंधित जो भी समस्या होगी उसका हल करेंगे और यदि किसी समस्या का हल करने में कोई दिक्कत या अन्य कारण है वह उनके संज्ञान में लाएंगे ताकि उस समस्या का भी समाधान करवाया जा सके।

अनाज मंडी निर्माण के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केवल पत्थर लगवाए, हमने नई अनाज मंडी बनाकर दी :  विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनाज मंडी के लिए कईं पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पत्थर तो लगाए लेकिन वह पत्थर ही लगे रह गए। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपने जो ताकत मुझे दी है उस ताकत के बलबूते पर मैनें सबसे पहला प्रोजैक्ट अनाज मंडी को शहर से बाहर स्थापित करवाने का काम किया, जहां पर आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

अम्बाला छावनी अनाज मंडी यह ऐसी मंडी है जो जीटी रोड हाईवे पर स्थित है और सभी सुविधाओं से सम्पन्न है। यहां पर किसानों के लिए रैस्ट हाउस के साथ-साथ कैंटीन की भी व्यवस्था है। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का जो कार्यालय है वह भी काफी बढिया है।

पुरानी अनाज मंडी में थी कई समस्याएं : विज

उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी स्थित बाजार में पहले जो पुरानी मंडी थी, उसमें न तो अनाज डालने की व्यवस्था थी बल्कि जो अनाज वहां डाला जाता था वह नगर परिषद के कार्यालय के बाहर तक आ जाता था, खराब भी हो जाता था तथा जानवर भी उसे खराब कर देते थे। किसानों को अपने अनाज की रखवाली रात को जागकर करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं पुरानी अनाज मंडी के नजदीक रहने वाले दुकानदारों के साथ-साथ अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गेहूं व धान के सीजन में अनाज आने पर बाजार तक बंद हो जाते थे।

इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, आढती एसोसिएशन के प्रधान अजय गर्ग, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, किरण पाल चौहान, बलित नागपाल, बलकेश वत्स, एसआर कलसी, एडवोकेट एके सहगल, दीपक भसीन, पुनीत सरपाल, बीएस बिन्द्रा, मोहित कौशिक के साथ-साथ आढतीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD