Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बकवास पिच थी, तेंदुलकर और विराट भी नहीं टिक पाते : हरभजन सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:26 IST

भारतीय क्रिकेट टीम को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए कम स्कोर वाले टेस्ट मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर सिमन हार्मर के सामने भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरी तरह एक्सपोज हो गए। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ईडन गार्डन की पिच की आलोचना की है और इसे टेस्ट क्रिकेट के लिए मजाक करार दिया है। 

हरभजन सिंह ने कहा, "इस पिच पर कौशल के बजाय भाग्य की लड़ाई थी। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी इस पिच पर शायद बल्लेबाजी नहीं कर पाते। ईडन गार्डन की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए मजाक थी।" पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ईडन गार्डन में टेस्ट देखने के लिए प्रशंसक इकट्ठा हुए थे, ये बेहद खुशी की बात है। 

लेकिन पिच ने निराश किया। दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन पर सिमट गई। मुझे भारतीय टीम से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय टीम भी 189 रन ही बना सकी। भारत की 30 रन की बढ़त 300 रन की लगी थी। टेस्ट क्रिकेट के लिए ये शुभ संकेत नहीं है।" हरभजन ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में हमें भारत में ऐसी पिच देखने को मिली है। 

इस वजह से टेस्ट क्रिकेट का मजाक बना है। ऐसी पिच पर आपकी तकनीक कितनी भी अच्छी हो, चाहे बल्लेबाज तेंदुलकर या विराट ही क्यों न हों, मुझे नहीं लगता कि वे यहां टिक पाते। गेंद कहीं से भी उछल रही है, कभी नीची रहती है तो कभी स्पिन लेती है। ऐसी परिस्थितियों में काबिलियत से ज्यादा भाग्य के भरोसे काम होता है। हमने पहले कभी ऐसी परिस्थिति नहीं देखी। यह सही नहीं है।

टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन ने कहा कि भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई थी। दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सीरीज रोमांचक रही थी। टेस्ट क्रिकेट का वही वास्तविक रूप है। कोलकाता टेस्ट पूरी तरह बकवास था। कोलकाता टेस्ट पर गौर करें तो दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 पर सिमट गई थी। 

भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 153 पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और मैच 30 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर ने मैच में 8 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD