Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'तेरे इश्क में' के ट्रेलर को मिले रिस्पांस से कृति सेनन खुश, फैंस को कहा शुक्रिया

Dhanush, Tollywood, Bollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Kriti Sanon, Tere Ishk Mein, Tere Ishk Mein Trailer, Tere Ishk Mein Movie Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:21 IST

साउथ एक्टर धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' का एक तरफा इश्क और जुनून से भरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस ने ट्रेलर को इतना प्यार दिया है कि कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से फिल्म को भी ढेर सारा प्यार देने की अपील की है। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर लॉन्च की कुछ झलकियां पोस्ट की हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक्ट्रेस कितनी एक्साइटेड हैं। वह स्टेज पर आते ही डायलॉग बोलती हैं। कृति कहती हैं, "तुम्हें मोहब्बत है मुझसे ये जानती हूं मगर, इश्क मुझको भी हो ये जरूरी तो नहीं, तुम अपनी वहशत में उठा लो शहर सिर पर, मैं भी दर्द में कराहूं ये जरूरी तो नहीं।" एक्ट्रेस ने लिखा, "शंकर को मुक्ति मिलेगी या नहीं वो तो 28 नवंबर को ही पता चलेगा, पर हमारे ट्रेलर को इतना सारा इश्क देने के लिए दिल से धन्यवाद। 

दिल भरा हुआ है, पेट में एक्साइटमेंट की वजह से तितलियां नाच रही हैं। उम्मीद करती हूं कि फिल्म आपको भी पसंद आएगी। फिल्म को ढेर सारा प्यार दीजिए।" ट्रेलर 14 नवंबर की शाम को रिलीज हुआ था। ट्रेलर एडवांस लेवल की 'रांझणा' का फील दे रहा है, जिसमें धनुष एक बार फिर एक तरफा प्यार में सारी हदें पार करते दिख रहे हैं। 

'रांझणा' का कुंदन सरल स्वभाव वाला था, लेकिन शंकर मुक्ति को पाने के लिए पूरे शहर को आग लगा रहा है। ट्रेलर बहुत इंटेंस और प्रॉमिसिंग है। फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तेलुगू में रिलीज की जाएगी। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में धनुष ने प्यार को लेकर अपनी राय रखी थी, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो गए। 

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Bollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Kriti Sanon , Tere Ishk Mein , Tere Ishk Mein Trailer , Tere Ishk Mein Movie Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD