Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय सरजमीं पर 250 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 18:06 IST

रवींद्र जडेजा भारतीय सरजमीं पर 250 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह मुकाम हासिल किया। भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने यहां 383 विकेट निकाले हैं, जबकि अनिल कुंबले ने 350 विकेट हासिल किए थे। 

इनके अलावा, हरभजन सिंह ने भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए 265 विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। टीम ने महज 18 रन पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया था। 

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई। भारत की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट निकाले।

साउथ अफ्रीकी टीम 29 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर महज 77 रन ही बना सकी है। रवींद्र जडेजा 11 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया है। भारत के पास मुकाबले को जीतकर दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD