Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्हीं परी, शादी की चौथी सालगिरह पर दी बड़ी खुशखबरी

Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Patralekhaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 17:46 IST

अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। पत्रलेखा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। राजकुमार राव ने सुबह-सुबह ही ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। फैंस कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

पोस्टर में एक बेबी यूनिकॉर्न बना है और उस पर लिखा है, "आज हम खुद को चांद से भी परे महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आशीर्वाद के रूप में हमारे घर बेबी गर्ल आई है।" उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।" बता दें कि 15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक निजी समारोह में चंडीगढ़ में शादी की थी। 

शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज ने फैंस को खुश कर दिया था। अब चार साल बाद शादी की सालगिरह पर ही उनके घर बड़ी खुशी आई है। खबर सामने आने पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। 

वरुण धवन ने पोस्ट कर कमेंट कर लिखा, "आपका गर्ल क्लब में स्वागत है दोस्तों।" वरुण भी बेबी गर्ल के पिता हैं। एक्टर अली फजल ने भी कमेंट कर लिखा, "ओह गॉड, ये सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई।" बाकी यूजर्स भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा भी बेबी गर्ल के माता-पिता हैं।

इससे पहले 9 जुलाई को कपल ने सोशल मीडिया पर पहली बार प्रेग्नेंसी की खबर की जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, "बेबी ऑन द वे।" तभी से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और फाइनली कपल के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

 

Tags: Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Patralekhaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD