Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहला टेस्ट : बीसीसीआई ने शुभमन गिल पर दिया अपडेट, जानिए कब खेल सकेंगे कप्तान?

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Board of Control for Cricket in India, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 17:34 IST

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में ऐंठन महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें बल्लेबाजी छोड़कर वापस लौटना पड़ा। फिलहाल गिल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। मैच में कप्तान के खेलने पर फैसला आगे की जांच के आधार पर लिया जाएगा। 

शुभमन गिल भारत की पहली पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया, लेकिन इस बीच उन्हें गर्दन में तकलीफ महसूस हुई। आखिरकार, गिल को रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। शुभमन गिल को दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही गर्दन में परेशानी महसूस हो रही थी।

भारत ने 189 के स्कोर पर अपना नौवां विकेट गंवा दिया था, लेकिन गिल दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। बीसीसीआई ने शनिवार को एक आधिकारिक अपडेट में कहा, "शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। शनिवार को गिल के खेलने पर फैसला उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा।"

इससे पहले, अक्टूबर 2024 में बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले गिल को गर्दन में अकड़न की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्हें अंततः मैच से बाहर होना पड़ा था। मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में महज 159 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की। मेजबान टीम की ओर से केएल राहुल ने 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से साइमन हार्मर ने 4 विकेट निकाले, जबकि मार्को जेनसन को 3 विकेट हाथ लगे।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Board of Control for Cricket in India , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD