Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

नायब सिंह सैनी ने कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत, की अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा

बड़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी स्मारक का किया जायेगा जीर्णोद्वार, जीटी रोड से बड़खालसा जाने वाली रोड का नाम दादा कुशाल सिंह दहिया मार्ग किया जाएगा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mahipal Dhanda, Krishan Lal Panwar, Dr Arvind Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 16:48 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर सोनीपत जिले के राई में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे दादा कुशाल सिंह दहिया जैसे वीरों के आदर्शों से प्रेरणा लें और भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ अपने धर्म, संस्कृति एवं देश की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणाएं करते हुए कहा  कि जीटी रोड से बड़खालसा जाने वाली रोड, जो नग्गल कलां से मनौली गांव तक जाती है, का नाम दादा कुशाल सिंह दहिया मार्ग किया जाएगा। बढ़खालसा सामुदायिक केंद्र का नाम अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया किया जाएगा।  गांव बड़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी स्मारक का जीर्णोद्वार किया जाएगा।  

गांव दीपालपुर में ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर एक करोड़ रुपए की राशि से महिलाओं एवं युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पार्क बनाया जाएगा। साथ ही, गांव दीपालपुर में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाने की भी घोषणा की जिसके ऊपर लगभग 65 लख रुपए की राशि खर्च होगी। मुख्यमंत्री ने बढ़खालसा स्मारक को भी 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री के कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर के रास्तों को खेत-खलिहान योजना के तहत पक्का करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मलिकपुर से ताजपुर के बीच रास्ते को ऊंचा उठाने, बीस्वा मिल से लेकर बरोट चौकी तक रोड को ठेकेदार के माध्यम से ठीक करवाने, मलिकपुर से ताजपुर के बीच रास्ते पर लगते हुए तालाब का सौंदर्यकरण करवाने, हल्के के गांवों में विभिन्न तालाबों का पोंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा निरीक्षण करवा कर आवश्यकता अनुसार इसका विस्तारिकरण एवं सौंदर्यकरण करवाने, भूमि की उपलब्धता के आधार पर कुंडली में अर्बन स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। 

उन्होंने कहा की बहालगढ़ वासियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था गांव जाजल के रेनीवेल से जोड़कर करवाई जाएगी। साथ ही, बहालगढ़ के लिए सीवेरज सिस्टम हेतु गांव खेवड़ा में एसटीपी के लिए उपलब्ध जमीन पर एसटीपी का निर्माण करवाया जाएगा। 

दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान स्वाभिमान, साहस और वीरता की अद्वितीय मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के पवित्र शीश को आनंदपुर साहिब तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपना स्वयं का शीश समर्पित कर दिया था। उनका यह बलिदान स्वाभिमान, साहस और वीरता की अद्वितीय मिसाल है, जो इतिहास के पृष्ठों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य स्तरीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य दादा कुशाल सिंह दहिया के त्याग और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विकसित कर सके। उन्होंने कहा कि बढ़खालसा स्मारक परिसर, राई को एक राष्ट्रीय स्तर के प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस महान बलिदान से निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव शौर्य की जननी रही है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का दिव्य उपदेश दिया था। उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान के मूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी की प्रेरणा निहित थी, जिन्होंने धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर किए और ‘हिंद की चादर’ के रूप में विख्यात हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन चरण हरियाणा की भूमि पर अनेक बार पड़े। अपने विभिन्न प्रवासों के दौरान उन्होंने यहां की संगत को आध्यात्मिक ज्ञान दिया और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले 11 वर्षों में सिख विरासत, महापुरुषों, गुरु-गद्दियों और ऐतिहासिक स्थलों को जो सम्मान और महत्व मिला है, वह हमारी राष्ट्रीय नीति का अभिन्न हिस्सा है। श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से लेकर अब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष तक भारत आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में प्रदेशभर में चार पवित्र यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे हरियाणा को कवर करेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। 25 नवंबर को, श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान वर्ष पर कुरुक्षेत्र में महासमारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।

दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित - महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने दादा कुशाल सिंह दहिया को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। सोनीपत की यह पावन धरती गौरवान्वित है कि उसने दादा कुशाल सिंह दहिया जैसे वीर को जन्म दिया, उनका त्याग हरियाणा की मिट्टी में साहस, सत्य और स्वाभिमान की अमर गाथा के रूप में दर्ज है। ऐसे वीरों के कारण ही हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे मूल्य आज तक सुरक्षित और जीवंत बने हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी ने न केवल धर्म की रक्षा की, बल्कि मानव अधिकार, स्वतंत्रता और सत्य के प्रति अटूट निष्ठा का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी और दादा कुशाल सिंह दहिया ने सत्य, धर्म रक्षा और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि  हम सभी को उनके बताए पथ पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक तथा विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ अरविंद शर्मा, दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत, राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, विधायक श्री पवन खरखोदा, श्री निखिल मैदान, श्री देवेंद्र कादियान,  श्री रणधीर पनिहार, श्री राजेश जून, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र सिंह बड़खालसा, दादा कुशाल सिंह दहिया समिति के प्रधान वीर सिंह दहिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mahipal Dhanda , Krishan Lal Panwar , Dr Arvind Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD