Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

टी20 : 15 छक्के और 11 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ ठोके 144 रन

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 13:58 IST

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ शतक लगाते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि आने वाले समय के सबसे बड़े और विस्फोटक बल्लेबाज वही हैं। शुक्रवार को दोहा में यूएई के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान जितेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। 

वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शतक लगाते हुए 20 ओवरों में भारत का स्कोर 4 ओवर में 297 तक पहुंचा दिया। सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए महज 42 गेंद पर 15 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 144 रन की असाधारण पारी खेली। सूर्यवंशी के सामने यूएई के सभी गेंदबाज हताश नजर आए और असफल साबित हुए। 

सूर्यवंशी ने 32 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह यूएई ए के गेंदबाजों पर आक्रमण किया उसे देख ऐसा लग नहीं रहा था कि वे मात्र 15 साल के बल्लेबाज हैं। उनकी बाजुओं में किसी 25 साल के लड़के की ताकत है जिसके बल्ले पर आते ही गेंद बाउंड्री पार कर जाती है। आईपीएल 2025 में लगाए शतक के बाद एक बार फिर शतक लगाते हुए सूर्यवंशी ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

35 या उससे कम गेंद खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 2 शतक लगाने वाले सूर्यवंशी इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले एक साल के अंदर आईपीएल भारत ए के लिए खेलते हुए वैभव ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि वे जल्द ही राष्ट्रीय सीनियर टीम में दस्तक दे सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान जितेश शर्मा ने भी 32 गेंद पर 6 छक्के और 8 चौके की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD