Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्वर्णोत्सव पर भिवानी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Central Bureau of Communication, CBC, CBC Hisar, Rajesh Vats, Deputy Conservator of Forests, Vande Mataram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी/चंडीगढ़ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 11:56 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्वर्णोत्सव के उपलक्ष्य में भिवानी के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन लाइफ़ (Mission LiFE) और एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने (Say No to Single Use Plastic) हेतु जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के उप वन संरक्षक श्री राजेश वत्स (आईएफ़एस) उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जवाबदेही है और देश के विकास में जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विशिष्ट अतिथि श्री गुलजार मलिक, आयुक्त, नगर निगम भिवानी ने एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग त्याग ने की अपील की और स्वच्छ भारत के निर्माण में सामुदायिक सहयोग पर जोर दिया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी की प्रधानाचार्या डॉ. सविता घणघस ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की सांस्कृतिक टीम ने नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, मौखिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस आयोजन की संपूर्ण योजना केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार के नोडल अधिकारी श्री नीरज महलावत एवं उनकी टीम द्वारा तैयार की गई तथा सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई।

 

Tags: Central Bureau of Communication , CBC , CBC Hisar , Rajesh Vats , Deputy Conservator of Forests , Vande Mataram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD