Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

‘सही आहार ही पहली दवा है’ : जमीनी स्तर पर संदेश पहुंचाने के लिए स्कूल एवं ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूट्रिशन हट्स की आवश्यकता पर ज़ोर

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा ‘भोजन ही दवा है’ विषय पर सेमिनार आयोजित

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 11:34 IST

पंजाब राज्य खाद्य आयोग की ओर से आज सेक्टर-26, मगसीपा में “भोजन ही दवा है” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली सुनिश्चित करना था। इस सेमिनार में राज्यवासियों के बीच स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सही भोजन ही पहली दवा है’ विषय पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

लुधियाना से आए डॉ. विपन भार्गव ने कहा कि इस नुक्ते को उजागर करते हुए पौष्टिक भोजन के महत्व का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे शरीर में स्वयं को पोषित करने की एक विशिष्ट क्षमता होती है, परंतु इसके लिए आवश्यक है कि हम उसे सही मात्रा में उचित आहार दें। 

उन्होंने घर, स्कूल और ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूट्रिशन हट्स और न्यूट्रिशन पॉइंट्स स्थापित करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। डॉ. भार्गव ने यह भी कहा कि पौधों पर आधारित प्राकृतिक सब्जियां तथा घर में उगाई गई सब्जियां स्वस्थ जीवनशैली में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

आयुर्वेद के महत्व पर बोलते हुए आईआरए चैम्बर ऑफ़ आयुर्वेद के चेयरमैन एस.के.  बातीश ने बताया कि विश्व के 170 देशों ने आयुर्वेद की उपयोगिता को स्वीकार किया है, जबकि 23 देशों ने इसे अपनी स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाया है। उन्होंने मोटे अनाज आधारित आहार की महत्ता पर भी जोर दिया।

स्वास्थ्य और जीवन कोच हरकंवल पी. सिंह धालीवाल ने शरीर को डिटॉक्स करने तथा विभिन्न प्रकार के भोजन को संतुलित ढंग से ग्रहण करने के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा ने मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग, शिमला के चेयरमैन डॉ. एस.पी. कटियाल का स्वागत किया, जिन्होंने स्वस्थ जीवन शैली को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त, चेतन प्रकाश ढालीवाल और जसवीर सिंह सेखों, पूर्व सदस्य प्रीति चावला, सदस्य-सचिव कनू थिंद तथा आईआरए चैम्बर ऑफ आयुर्वेद की उपाध्यक्ष कंचन शर्मा भी मौजूद रहीं।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD