Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नौवें पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम

लुधियाना, कपूरथला, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन को दर्शाते लाइट एंड साउंड शो करवाये

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sant Balbir Singh Seechewal, Raj Kumar Chabbewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 11:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों के तहत शुक्रवार को लुधियाना, कपूरथला, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला में लाइट एंड साउंड शो करवाये गए। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय नेताओं तथा बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में बिजली, उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा तथा आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिरकत की। इसी तरह कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने संगत के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी की अतुलनीय कुर्बानी और महान दर्शन को दर्शाते लाइट एंड साउंड शो को देखा।

बरनाला के बाबा काला महिर स्टेडियम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने स्थानीय नेताओं और संगत संग उपस्थित होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं श्री मुक्तसर साहिब के गुरु गोबिंद सिंह साहिब स्टेडियम में हुए लाइट एंड साउंड शो में विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ शामिल हुए।

इन लाइट एंड साउंड शोज़ में शामिल संगत ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की है। लाइट एंड साउंड शोज़ में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के पूरे जीवनकाल, दर्शन, शिक्षाओं और धर्म की रक्षा हेतु दी गई उनकी अतुलनीय शहादत पर प्रकाश डाला गया। उल्लेखनीय है कि 17 और 20 नवंबर को बाकी जिलों में भी लाइट एंड साउंड शो हांेगे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sant Balbir Singh Seechewal , Raj Kumar Chabbewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD