Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

तरन तारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को जीत मिली

Harmeet Singh Sandhu, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 17:36 IST

पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को जीत मिली है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर को शिकस्त दी। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुखविंदर कौर को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया। 

हरमीत सिंह संधू को 42 हजार से अधिक वोट मिले हैं, जबकि सुखविंदर कौर के पक्ष में लगभग 30 हजार वोट पड़े। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्णबीर सिंह (करीब 15 हजार वोट) और भाजपा के हरजीत सिंह संधू (लगभग 6,239 वोट) क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर रहे। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे। 

इन नेताओं में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी शामिल थे। उन्होंने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "मैं तरन तारन में 'आप' के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। तरन तारन सीट पर 'आप' की जीत मेरे लिए, अरविंद केजरीवाल के लिए और पार्टी के लिए व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। 

अगर गौर से देखें तो पंजाब की जनता ने एक बार फिर अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को नकार दिया है।" आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "तरन तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। 

पंजाब ने एक बार फिर 'आप' पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।"

 

Tags: Harmeet Singh Sandhu , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD