Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस से जुड़े शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेड के माध्यम से फाइनल हुई डील

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sherfane Rutherford, Mumbai Indians
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:22 IST

पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को शार्दुल ठाकुर को एलएसजी से ट्रेड करने के बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को भी अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे रदरफोर्ड ट्रेड के माध्यम से एमआई से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़ने की खबर साझा की है। 

आईपीएल की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, "वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड गुजरात टाइटन्स से सफल ट्रेड के बाद आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। जीटी द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई में शामिल हुए हैं।"27 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 44 T20 मैच खेले हैं, जबकि 23 आईपीएल मैच खेले हैं। 

रदरफोर्ड 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2020 में एमआई और 2024 में केकेआर का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।  रदरफोर्ड के शामिल होने से मुंबई की मध्यक्रम बल्लेबाजी मजबूत और घातक हो गई है।रदरफोर्ड को ट्रेड के माध्यम से अपने साथ जोड़ने से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को एलएसजी से ट्रेड किया था। 

2015 से आईपीएल खेल रहे शार्दुल पहली बार अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए आईपीएल खेलेंगे। शार्दुल मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। ठाकुर पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, और केकेआर के लिए भी खेल चुके हैं। शार्दुल निचले क्रम के सक्षम और आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिनन आईपीएल में उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। गेंदबाजी में शार्दुल को भरपूर मौका मिला है और वे 105 मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं। पिछले सीजन एलएसजी के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे।  

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sherfane Rutherford , Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD