Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा

 

मैकलीन स्टीवेंसन: छोटे पर्दे का बड़ा सितारा जिसने जिद्द में आकर स्टारडम गंवा दिया

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:21 IST

1970 के दशक में अमेरिकी टेलीविजन पर एक सीरीज आती थी एम.ए.एस.एच। युद्ध पर आधारित इस व्यंग्यात्मक ड्रामा में मैकलीन स्टीवेंसन ने निभाया था लेफ्टिनेंट कर्नल हेनरी ब्लेक का किरदार। शांत स्वभाव, मानवीय संवेदना और हल्के-फुल्के हास्य से भरे उनके इस रोल ने शो को जीवन दिया।दर्शकों को वे किसी अपने जैसे लगने लगे थे। लेकिन 1975 में, जब शो अपनी लोकप्रियता के चरम पर था, स्टीवेंसन ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। 

उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया। 14 नवंबर 1927 को अमेरिका में जन्में इस कलाकार ने जितनी जल्दी शोहरत देखी उतनी ही तेजी से अर्श से फर्श पर खुद को गिरते भी देखा।उनका मानना था कि 'एम.ए.एस.एच' में वे उतनी अहमियत नहीं पा रहे जितनी शो के अन्य सितारों को मिल रही थी, और वे मुख्य किरदार बनने के सपने लेकर नए अवसरों की तलाश में निकल पड़े। प्रोड्यूसरों ने उन्हें रोका, चेताया भी कि यह कदम करियर के लिए जोखिम भरा हो सकता है लेकिन स्टीवेंसन ने हंसते हुए कहा, “मैं उड़ना चाहता हूं।”

शो में जब एक विमान दुर्घटना में उनके किरदार की मौत दिखाई गई, तो अमेरिकी दर्शकों के लाखों दिल टूट गए। यह वह एपिसोड था जिसने टीवी इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों को रुलाया। लेकिन उस दिन असली दुख की शुरुआत मैकलीन स्टीवेंसन की निजी जिंदगी में हुई थी।शो छोड़ने के बाद उन्होंने कई सीरीज कीं  हैलो, लैरी, द मैकलीन स्टीवेंसन शो पर कोई भी सफल नहीं हुई। जो व्यक्ति एक बार घर-घर का नाम था, वह धीरे-धीरे गुमनामी में चला गया। 

इंटरव्यू में वे स्वीकार करते थे, “मुझे पछतावा है कि मैंने एम.ए.एस.एच छोड़ा। शायद वहीं रहना मेरी नियति थी।” यह वाक्य उनके प्रशंसकों के दिल में हमेशा गूंजता रहा।व्यावसायिक असफलता के साथ उनका स्वास्थ्य भी गिरने लगा। 1996 में, कैलिफोर्निया के एक होटल में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। संयोग ऐसा कि उनकी मौत से सिर्फ एक दिन पहले उसी शो के दूसरे अभिनेता रोजर बोवेन, जिन्होंने फिल्म वर्जन में वही रोल निभाया था, उनका भी निधन हो गया। मानो 'हेनरी ब्लेक' का किरदार जीवन के दोनों रूपों में एक ही अंत लेकर आया हो।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD