Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

सर्दियों में आटे में मिलाएं पांच पोषण भरी चीजें, स्वाद और सेहत दोनों के मिलेंगे फायदे

Heallth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 18:03 IST

सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें अपने खाने की चीजों में कुछ बदलाव करने होंगे और कुछ चीजों को शामिल करना होगा। रोटियां हर घर की थाली में शामिल जरूर होती हैं, लेकिन अगर इन्हीं साधारण रोटियों में कुछ खास प्राकृतिक चीजें मिला दी जाएं, तो ये सर्दी में शरीर के लिए औषधि का काम करेंगी। विज्ञान में यह साबित हो चुका है कि कुछ हर्ब्स और मसाले शरीर की गर्माहट बनाए रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं। 

सोंठ पाउडर :- सर्दियों में सोंठ का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि सोंठ में मौजूद जिंजरोल और शोगोल जैसे तत्व शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। अगर आप रोज के आटे में आधा या एक चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं, तो आपकी रोटियां स्वाद में हल्की मसालेदार होने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।

मेथी पाउडर :- मेथी के बीजों में पाए जाने वाले सैपोनिन और फ्लेवोनॉयड्स शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों में अक्सर जोड़ों का दर्द या गठिया की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में मेथी पाउडर वाला आटा फायदेमंद हो सकता है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और पाचन को सुधारने में भी सहायक होती है। जब आप आटे में 1-2 चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर रोटियां बनाते हैं, तो उनका स्वाद थोड़ा कड़वा-सा जरूर लगता है, लेकिन यह कड़वाहट शरीर को गर्मी और ऊर्जा देती है।

अजवाइन पाउडर :- सर्दियों में भारी भोजन करने से पेट फूलना या गैस की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में अजवाइन एक प्राकृतिक समाधान है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस, अपच जैसी परेशानियों से राहत देता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अजवाइन पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और भोजन के पाचन को आसान बनाती है। आटे में एक चम्मच अजवाइन पाउडर मिलाकर बनाई गई रोटियां पोषण से भरपूर होती हैं।

तिल पाउडर :- तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स शरीर को मजबूत बनाते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि तिल में सेसमोलिन और सेसामोलिन जैसे तत्व होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और हड्डियों के साथ-साथ त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं। ठंड में जब त्वचा रूखी हो जाती है, तब तिल से बनी रोटियां शरीर को अंदर से पोषण देती हैं। आटे में 2-3 चम्मच तिल का पाउडर मिलाने से रोटियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

 

Tags: Heallth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD