Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ

Heallth
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 14:48 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और सुस्ती होना आम बात है। अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान, नींद की कमी और लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना, इन सबके कारण शरीर धीरे-धीरे थकने लगता है, जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। इससे व्यक्ति और ज्यादा कमजोर और सुस्त महसूस करने लगता है।

ऐसे में आयुष मंत्रालय योग करने की सलाह देता है। सुस्ती और थकान को दूर करने के लिए मत्स्यासन सबसे प्रभावी आसन माना जाता है। मत्स्यासन करने से छाती पूरी तरह खुलती है और गहरी सांस लेने की क्षमता बढ़ती है। गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है, जिससे खून ज्यादा साफ और सक्रिय होता है।

यही ऑक्सीजन शरीर के हर हिस्से तक पहुंचकर थकी हुई कोशिकाओं को ऊर्जा देती है। जब शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने लगती है, तो भारीपन और सुस्ती धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके साथ ही यह आसन रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर स्ट्रेच करता है, जिससे नसों पर पड़ा दबाव कम होता है। रीढ़ के आसपास मौजूद नर्व सिस्टम शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है।

जब यह हिस्सा रिलैक्स होता है, तो दिमाग को भी सुकून मिलता है और मानसिक थकान कम होने लगती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, मत्स्यासन शरीर के पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है, जो शरीर को आराम देने का काम करता है। जब यह सिस्टम सक्रिय होता है, तो शरीर की दिल की धड़कन सामान्य होती है और तनाव कम होता है।

यह आसन पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है, जिससे भोजन ठीक से पचता है और शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। जब शरीर को सही पोषण मिलने लगता है, तो कमजोरी और सुस्ती अपने आप कम हो जाती है। साथ ही यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे शरीर के हर अंग को ऊर्जा मिलती है। मत्स्यासन तनाव, चिंता और मानसिक दबाव को कम करता है। जब मन शांत होता है, तो शरीर पर उसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया पड़ती है और व्यक्ति ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है। इसके लगातार अभ्यास से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

 

Tags: Heallth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD