Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह

Heallth
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 14:50 IST

विश्व योग दिवस (21 जून) करीब आ रहा है, इस मौके पर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार लोगों को योग से जुड़ने और रोगमुक्त रहने की सलाह दे रहा है। जागरुकता की कड़ी में मंत्रालय आए दिन नए-नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए उससे मिलने वाले फायदे व सावधानी की सलाह भी दे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किए लेटेस्ट पोस्ट में मंत्रालय ने माइग्रेन की पीड़ा से छुटकारा का समाधान बताया है।

मंत्रालय योग को इसका प्राकृतिक और प्रभावी समाधान बताता है। माइग्रेन एक साधारण सिरदर्द से कहीं ज्यादा गंभीर समस्या है। यह तेज दर्द अक्सर सिर के एक तरफ होता है। इसके साथ जी मिचलाना, चक्कर आना, तेज रोशनी और जोर की आवाज से परेशानी भी हो सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों बैठना, गलत मुद्रा में काम करना, अनियमित नींद और लगातार तनाव माइग्रेन को बढ़ावा देते हैं।

ये आदतें गर्दन, कंधे और सिर की मांसपेशियों में तनाव पैदा करती हैं, जो धीरे-धीरे माइग्रेन के दौरे को ट्रिगर कर देती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, दवाइयों पर निर्भर रहने की बजाय नियमित योगाभ्यास लंबे समय में इस समस्या को जड़ से नियंत्रित करने में मदद करता है। योगासन को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर की मुद्रा सही होती है, मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं, रक्त संचार बेहतर होता है और मन को गहरी शांति मिलती है।

इससे तनाव कम होता है और माइग्रेन की तीव्रता घटती है। माइग्रेन में फायदेमंद योगासन और प्राणायाम की बात करें तो पवनमुक्तासन, भ्रामरी, मार्जरी आसन समेत कई आसन व प्राणायाम हैं, जिनके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या को दूर किया जा सकता है। भुजंगासन या कोबरा आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और गर्दन के तनाव को दूर करता है।

पवनमुक्तासन पेट और कमर के तनाव को कम करता है, गैस और अपच से राहत दिलाता है। वहीं, मार्जरी आसन गर्दन और पीठ की अकड़न दूर करता है। ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारता है और एकाग्रता बढ़ाता है। भ्रामरी प्राणायाम मन को शांत कर तनाव से होने वाले सिरदर्द में तुरंत राहत देता है और शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक देता है और माइग्रेन के गर्मी से जुड़े ट्रिगर्स को नियंत्रित करता है।

इन आसनों को रोजाना सुबह या शाम के समय शांत वातावरण में 15-20 मिनट अभ्यास करने से धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दिखने लगते हैं। शुरुआत में किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में अभ्यास करना बेहतर होता है।

 

Tags: Heallth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD