Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'बाजीगर' के 32 साल पूरे! शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ पुरानी यादें की ताजा

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Shah Rukh Khan, Baazigar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 17:40 IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' की रिलीज को 32 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का सीन शेयर कर फिल्म को एक यादगार सफर बताया। 

अभिनेत्री ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा, "फिल्म बाजीगर के 32 साल पूरे और क्या शानदार सफर रहा है।" बाजीगर के गाने आज भी लोगों के दिलों में जीवंत हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी सेट करते रहते हैं। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, काजल और दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में थे। 

विनस मूवीस के बैनर तले इस फिल्म के गाने उन दिनों जबरदस्त हिट हुए थे, जिनको जाने-माने संगीतकार अनु मलिक ने संगीतबद्ध किया था। बताया जाता है कि ये शाहरुख के करियर की सातवीं फिल्म थी। भले ही इसमें शाहरुख ने निगेटिव रोल अदा किया था, लेकिन इसने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई थी। यह एक थ्रिलर फिल्म थी और काजोल की शुरुआती सफल फिल्मों में से एक थी। साथ ही, यह शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म (डेब्यू) भी थी। 

फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अजय नाम का युवक, जिसका किरदार शाहरुख खान ने अदा किया था, अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए एक बड़े बिजनेसमैन मैन के खिलाफ साजिश रचता है और मौका मिलते ही उसकी बेटी के मर्डर को सुसाइड का रूप देता है और बाद में वह उस कारोबारी और उसके परिवार की हत्या के लिए अन्य साजिशें भी रचता है।

शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। वे बहुत जल्द कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी। इसमें संजय दत्त, ध्रुव सरजा और नोरा फतेही भी अहम किरदार में हैं।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Shah Rukh Khan , Baazigar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD