Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अभिषेक बजाज ने तोड़ी चुप्पी, एक्स-वाइफ के आरोपों पर दिया करारा जवाब

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Abhishek Bajaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:41 IST

टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में दमदार मौजूदगी के लिए चर्चित रहे अभिनेता अभिषेक बजाज हाल ही में शो से बाहर हो गए हैं। जैसे ही वह घर से बाहर निकले, विवादों का सिलसिला उनके साथ जुड़ गया। उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल ने मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।

आकांक्षा का कहना था कि अभिषेक ने शादी के दौरान धोखा दिया, उनके साथ वफादार नहीं रहे और किसी और के साथ रिश्ते में थे। इस पूरे विवाद ने 'बिग बॉस' के बाहर और भी सुर्खियां बटोरीं। अब अभिषेक बजाज ने इन आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी है और एक्स-वाइफ पर पलटवार किया है।

आईएएनएस से बातचीत में अभिषेक ने साफ कहा कि आकांक्षा अब उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं और उनका रिश्ता बहुत पहले खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, ''वो मेरी एक्स हैं और ऐसा होने की एक वजह थी। हमारा रिश्ता पुरानी बात हो गई है। हम बचपन में मिले थे, साथ आए और फिर अलग हो गए। 

उनका मेरी आज की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।'' अभिषेक का कहना है कि वो अब अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ चुके हैं और उनकी सफलता को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। अभिषेक ने कहा, ''आज मुझे जो भी पहचान मिली है, वह मेरी कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। 

लोगों का इतना प्यार मिलता है कि मैं खुद को उनके परिवार का हिस्सा मानता हूं। लेकिन, जब कोई इंसान सफल होता है, तो कुछ लोग उसकी इस सफलता को पचा नहीं पाते। आजकल मर्दों को बुरा कहना फैशन बन गया है, और मेरी एक्स भी वही कर रही हैं।'' उन्होंने आकांक्षा के बयानों को 'दो मिनट की शोहरत' पाने की कोशिश बताया।

अभिषेक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''आकांक्षा ने यह सब अब इसलिए कहा क्योंकि 'बिग बॉस 19' से उन्हें ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है। जब हम दोनों अलग हुए थे तब आकांक्षा ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन अब बोल रही हैं ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके। 

अगर वह सच बोल रही होतीं, तो उस वक्त बोलतीं जब हम अलग हुए थे। अब जब मैं फेमस हूं, तभी वो बात कर रही हैं। जरा सोचिए, इसके पीछे मंशा क्या है?'' उन्होंने कहा कि उनके मन में आकांक्षा के लिए कोई गुस्सा या नाराजगी नहीं है, बल्कि वे उनके लिए शुभकामनाएं देते हैं। अभिनेता ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि उन्हें भी नाम, शोहरत और अच्छा जीवनसाथी मिले। उम्मीद है वो अब मेरी लाइफ से आगे बढ़ जाएं।''

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Abhishek Bajaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD