Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजन'

‘हिंद की चादर’ लाइट एंड साउंड शो ने संगत को किया भावुक

Narinder Kaur Bharaj, Sangrur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:34 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की अद्वितीय शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित आयोजनों की श्रृंखला के तहत गुरु साहिब के जीवन, शहादत और शिक्षाओं पर आधारित लाइट एंड साउंड शो 'हिंद की चादर' की प्रस्तुति मंगलवार की शाम को सरकारी रणबीर कॉलेज में की गई। जहाँ पहुँची भारी संख्या में संगत इस शो की प्रस्तुति से भावुक हो गई।

‘हिंद की चादर’ शो में 350 वर्ष पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिल्ली के चांदनी चौक में अपने प्रिय गुरसिखों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी सहित दी गई अद्वितीय शहादत को इस भाव से प्रस्तुत किया गया कि किस प्रकार उन्होंने ‘हक, सच, न्याय, परोपकार और मानव अधिकारों’ की आवाज़ को बुलंद किया। इस दौरान ढाढी सुखदेव सिंह बलग्गन के जत्थे ने वारा गायन के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी की शहादत से जुड़े प्रसंग सुनाए। 

इस विशेष लाइट एंड साउंड शो में संगत के साथ विधायक श्रीमती नरिंदर कौर भराज भी उपस्थित हुईं। इस अवसर पर श्रीमती नरिंदर कौर भराज ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं शताब्दी को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बड़े स्तर पर एक सेवक की भावना से मना रही है। 

इसी श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित यह 45 मिनट का लाइट एंड साउंड शो डिजिटल तकनीक द्वारा गुरु जी के जीवन, विरासत, शिक्षाओं, सिख इतिहास और महान बलिदान पर प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गुरु साहिब की आदर्श शहादत के संदेश को पंजाब और पूरे देश के हर कोने तक पहुँचाया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस महान बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि 23 नवंबर से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जबकि संगरूर ज़िले में गुरु साहिब के चरण छूहे पवित्र स्थलों पर गुरुद्वारों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। विधायक ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों से विशाल नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। 

इनमें से एक नगर कीर्तन तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से शुरू होकर 20 नवंबर को संगरूर पहुँचेगा, जहाँ यह गुरुद्वारा श्री मस्तुआणा साहिब में ठहरेगा और 21 नवंबर को पटियाला की ओर रवाना होगा। इस अवसर पर संगत ने भावुक होकर बताया कि 'हिंद की चादर' शो की शानदार प्रस्तुति से उन्हें एक अनोखा अनुभव हुआ, जिसमें गुरु साहिब के शांति, सहनशीलता और विश्वव्यापी भाईचारे के दर्शन को सुंदरता से दर्शाया गया। इस मौके पर शहर और ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँची बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा, एस.एस.पी. श्री सरताज सिंह चाहल समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Narinder Kaur Bharaj , Sangrur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD