Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नौंवे पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, अमृतसर, फिरोज़पुर और संगरूर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन को दर्शाने वाले “लाइट एंड साउंड शो” करवाये गये

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 10:58 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, अमृतसर, फिरोज़पुर और संगरूर में “लाइट एंड साउंड शो” आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में संगत ने हाज़िरी भरी।

एक प्रवक्ता ने बताया कि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के सरस मेला ग्राउंड में आयोजित “लाइट एंड साउंड शो” में बड़ी संख्या में संगत के अलावा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधायक कुलवंत सिंह (मोहाली) और कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी), पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली, मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया ओएसडी अमनजोत सिंह, जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर गोल्डी ने शमूलियत की।

इसी प्रकार अमृतसर के मेले ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में आयोजित शो में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं फिरोज़पुर के कैंटोनमेंट स्टेडियम में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने संगत के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी की अतुलनीय कुर्बानी और महान दर्शन पर आधारित “लाइट एंड साउंड शो” देखा।

संगरूर के रणबीर कॉलेज में आयोजित शो में जिला अधिकारियों, संगत और विधायक नरिंदर कौर भराज ने शमूलियत की। इन “लाइट एंड साउंड शोज़” में शामिल संगत ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इन कार्यक्रमों में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के पूरे जीवनकाल, दर्शन, शिक्षाओं और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी महान शहादत पर प्रकाश डाला गया। 

उल्लेखनीय है कि 14, 17 और 20 नवंबर को बाकी जिलों में भी ऐसे “लाइट एंड साउंड शो” आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD