Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर के फरीदाबाद स्थित घर से विस्फोटक बरामद किया, अब तक सात गिरफ्तार

Crime News, Crime News India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 15:16 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद इलाके में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी संगठनों से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 2563 किलोग्राम विस्फोटक, दो असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल, टाइमर और अन्य सामग्री बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर को श्रीनगर के बनपोरा नौगाम में विभिन्न स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को जैश-ए-मोहम्मद के धमकी वाले पोस्टर मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार इस अभियान में सात प्रमुख आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और कई राज्यों में तलाशी के दौरान हथियारों, गोला-बारूद और लगभग तीन टन आईईडी सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल धन जुटाने, रसद की व्यवस्था करने और हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री हासिल करने के अलावा लोगों की पहचान करने, उन्हें कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी समूहों में भर्ती करने में भी शामिल था। 

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान श्रीनगर के नौगाम निवासी आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, श्रीनगर के नौगाम निवासी यासिर-उल-अशरफ, श्रीनगर के नौगाम निवासी मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद, श्रीनगर के नौगाम निवासी, शोपियां की एक मस्जिद के इमाम मौलवी इरफान अहमद, गंदेरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम के वानपोरा के निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जांच ​​के दौरान, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर, अनंतनाग, गंदेरबल और शोपियां में, हरियाणा पुलिस के साथ फरीदाबाद में, और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सहारनपुर में संयुक्त रूप से तलाशी ली।

इस अभियान में दो पिस्तौल, दो एके-सीरीज राइफलें और 2563 किलोग्राम विस्फोटक और आईईडी बनाने वाली सामग्री बरामद हुई, जिसमें रसायन, अभिकर्मक, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, रिमोट कंट्रोल, बैटरी, तार, टाइमर और धातु के टुकड़े शामिल थे। बरामद हथियारों में गोला-बारूद सहित एक चाइनीज स्टार पिस्तौल, गोला-बारूद सहित एक बेरेटा पिस्तौल, गोला-बारूद सहित एक एके-56 राइफल और गोला-बारूद सहित एक एके क्रिंकोव राइफल शामिल हैं।

 

Tags: Crime News , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD