Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आईपीएस बनना चाहते थे संजू सैमसन, कांस्टेबल पिता ने खुद की नौकरी छोड़कर बनाया क्रिकेटर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sanju Samson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 15:03 IST

यूं तो भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कभी आईपीएस ऑफिसर बनना चाहा था, लेकिन पिता के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने क्रिकेट को बतौर करियर चुना। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल चुके संजू सैमसन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 

11 नवंबर 1994 को तिरुवनंतपुरम में जन्मे संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। पिता को खाकी वर्दी में देखकर संजू सैमसन ने आईपीएस अधिकारी बनने का मन बना लिया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 

संजू सैमसन अपने पिता के साथ दिल्ली के किंग्सवे कैंप में रहते थे। यहां संजू भी दूसरे बच्चों की तरह गली क्रिकेट खेला करते। घर के पास एक सड़क थी, जहां एक दिन संजू क्रिकेट खेलते हुए बोल्ड हो गए। जब पिता ने बेटे से पूछा कि वह बोल्ड कैसे हो गया? संजू ने बताया कि सड़क पर एक गड्ढा था। 

बॉल उससे टकराकर नीचे रह गई थी। जब अगले दिन संजू स्कूल से वापस लौट रहे थे, तो देखा कि पिता अपने हाथों से उस गड्ढे को भर रहे हैं। इसके बाद पिता ने संजू से पूछा कि "बेटा, अब तो गड्ढा नहीं है?"पिता के दोस्त अक्सर उनसे कहते कि वह बेकार ही बेटे पर इतनी मेहनत कर रहे हैं। 

एक क्रिकेटर बनना बहुत मुश्किल है, लेकिन पिता ने जिस सपने को देखा था, उसे पूरा करने की ठान ली थी। साल 2006 में संजू सैमसन का दिल्ली की अंडर-13 टीम में चयन नहीं हुआ, जिसके बाद पिता ने नौकरी की कुर्बानी देते हुए पूरे परिवार के साथ तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया। 

दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़कर पिता बेटे को कड़ी ट्रेनिंग देने लगे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। साल 2011 में संजू सैमसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसके बाद अगले ही साल लिस्ट-ए मुकाबले में भी उतरे। इसमें शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला और साल 2013 में संजू राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल खेले।

अपने पहले ही सीजन में 11 मुकाबलों में 206 रन बनाने वाले संजू को आईपीएल 2014 में राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ में रिटेन किया। इस सीजन में उन्होंने 13 मुकाबलों में 339 रन जोड़े। साल 2015 में संजू को भारत की टी20 टीम में चुन लिया गया। संजू ने 19 जुलाई 2015 को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला, जिसमें 19 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्हें अगला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए करीब 5 वर्ष का इंतजार करना पड़ा। 

संजू आईपीएल में लगातार अपनी चमक बिखेर रहे थे। साल 2021 में संजू को वनडे डेब्यू का भी मौका मिला। उतार-चढ़ाव भरे करियर में संजू सैमसन ने मौका मिलने पर अपना दमखम दिखाया है। इस दौरान कुछ मैच जिताऊ पारी खेलकर फैंस का दिल भी जीता।संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर में 16 मैच खेले, जिसमें 56.66 की औसत के साथ 510 रन बनाए। 

वहीं, 51 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 3 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 995 रन दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास करियर में 39.27 की औसत के साथ 3,888 रन बना चुके संजू ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 3,487 रन जुटाए हैं। 177 आईपीएल मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 4,704 रन बनाने के साथ 86 कैच लपके और 17 खिलाड़ियों को स्टंप आउट भी किया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sanju Samson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD