Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीदी दिवस आयोजनों हेतु हरजोत सिंह बैंस और दीपक बाली ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को दिया न्योता

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Deepak Bali, Giani Kuldeep Singh Gargajj, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 10:57 IST

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र और भव्य आयोजनों के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार तथा तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पवित्र परिसर में हुई बैठक के दौरान हरजोत सिंह बैंस और दीपक बाली ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को नौवें पातशाह की 350वीं शहादत को समर्पित आयोजनों में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 

शिक्षा मंत्री ने 23 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ में शामिल होने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का शांति, आपसी भाईचारे, बलिदान और सभी धर्मों की रक्षा का संदेश विश्वभर की संगत तक पहुँचाने वाला यह सर्व धर्म सम्मेलन एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जो सभी मानवों में एकता और सद्भाव को प्रोत्साहित करेगा।

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को इन ऐतिहासिक आयोजनों से संबंधित राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए श्री बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और इसके आसपास के क्षेत्रों में किए जा रहे व्यापक प्रबंधों और चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षा मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समर्पित है। 

इस ऐतिहासिक अवसर के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए हम विश्वभर से आने वाली संगत के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा, सुविधाएँ और उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Deepak Bali , Giani Kuldeep Singh Gargajj , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD