Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

56वां आईएफएफआई : फिल्म फेस्टिवल में नीना गुप्ता स्टारर 'वध 2' का प्रीमियर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vadh 2, International Film Festival of India 2025, 56th International Film Festival of India 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 18:37 IST

अभिनेत्री नीना गुप्ता की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वध 2' का वर्ल्ड प्रीमियर 23 नवंबर को गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2025 में होगा। यह जानकारी नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वध 2 की 23 नवंबर को गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में गाला प्रीमियर स्क्रीनिंग होगी।"

इसके साथ ही अभिनेत्री ने सिनेमाघरों में फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "वध 2 सिनेमाघरों में 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।" 56वां आईएफएफआई 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित हो रहा है। इस दौरान देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है।

'वध 2' साल 2022 में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर 'वध' का सीक्वल है। पहली फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने आम दंपति की भूमिका निभाई थी, जो अप्रत्याशित परिस्थितियों में फंस जाते हैं। दर्शकों ने एक्टर्स के किरदार को काफी पसंद किया था। अभिनय शैली के साथ कहानी की गहराई को भी खूब सराहना मिली थी।

हालांकि, सीक्वल में क्या नया मोड़ आएगा, इस बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिल्म का निर्देशन जसपाल संधू ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर अहम किरदार में दिखेंगे।

'वध 2' में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के साथ सौरभ सचदेवा, नदीम खान, मानव विज, सुमित गुलाटी जैसे एक्टर्स अहम भूमिका में हैं। वध 2 के अलावा आईएफएफआई 2025 में फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की भी स्क्रीनिंग होगी। 

फिल्म की स्क्रीनिंग इंडियन पैनोरमा सेक्शन में होगी। यह सेक्शन भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का जश्न मनाता है, जहां हर साल चुनिंदा उत्कृष्ट सिनेमा की स्क्रीनिंग होती है। 5 सितंबर को रिलीज हुई 'द बंगाल फाइल्स' वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से उठाती है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, बब्बू मान, पल्लवी जोशी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vadh 2 , International Film Festival of India 2025 , 56th International Film Festival of India 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD