Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान- हम जीत के लिए आश्वस्त हैं

Pawan Khera, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 15:29 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। चुनाव के अंतिम चरण से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनने जा रही है। 

बिहार विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। हमारे समर्थकों और मतदाताओं में जो उत्साह देखा गया है, उससे पता चलता है कि हमारी सरकार बनने जा रही है। राजद नेता तेजस्वी यादव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। 

हम उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, और 14 तारीख को उन्हें बिहार से एक तोहफा मिलेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज समेत लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हमने यह भी देखा है कि कचरे में वीवीपीएटी पर्चियां मिलीं। 

चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी कई महीनों से ये सवाल उठा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है क्योंकि इसमें मिलीभगत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि वह अराजकता की बात कैसे कर सकते हैं? उनके कार्यकाल में अराजकता हो रही है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस बयान पर कि एनडीए बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतेगी, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमें 72 सीटों पर स्पष्ट जनादेश मिल रहा है। हम ये विश्वास के साथ कह सकते हैं। जो 400 सीटें पार करने का दावा कर रहे हैं, उन्हें बोलने दीजिए, नारे लगाने दीजिए। 

कुछ नहीं होगा। गृह मंत्री की योजना सफल नहीं होगी। इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव में हुए मतदान और एसआईआर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदलाव चाहता है और मतदान प्रतिशत का भी यही इशारा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बढ़ते मतदान प्रतिशत से पता चलता है कि लोगों को डर था कि 'वोट चोर' कुछ कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने बड़े पैमाने पर विपक्ष के पक्ष में मतदान किया।

 

Tags: Pawan Khera , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD