Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

'इंडियन आइडल 16' के प्रीमियर पर 90 का जादू लेकर आईं उर्मिला मातोंडकर, इस कंटेस्टेंट को दिया तोहफा

Bollywood, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Urmila Matondkar, Indian Idol 16
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 14:54 IST

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर हमेशा से ही अपने दौर की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक रही हैं। 90 के दशक में उनके गाने और फिल्मी डांस स्टाइल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी फिल्में और गाने आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। 

ऐसे में जब वह 'इंडियन आइडल 16' के ग्रैंड प्रीमियर में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचीं, तो 90 के दशक की यादें ताजा हो गईं। शो में कंटेस्टेंट अंशिका चोंकर ने जब 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला' का टाइटल ट्रैक 'रंगीला रे' गाया, तो उर्मिला पुरानी पलों को याद कर इमोशनल हो गई। 

उन्होंने स्टेज पर इस गाने पर डांस भी किया। अंशिका की परफॉर्मेंस से खुश होकर उर्मिला ने उन्हें तोहफे के तौर पर एक सिक्का भी दिया। इस सिक्के को अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह वही सिक्का है जो उन्हें इस फिल्म की रिलीज के वक्त मिला था।

उन्होंने कहा, ''मैं अपनी पहली फिल्म देखने के लिए थिएटर में गई थी, जब मेरा गाना स्क्रीन पर आया, तो लोगों ने खुशी में पैसे फेंकने शुरू कर दिए। ये खूबसूरत सिक्का मुझे उसी समय मिला था।'' उर्मिला मातोंडकर के साथ इस प्रीमियर पर म्यूजिक के दिग्गज सुखविंदर सिंह और कविता कृष्णमूर्ति भी मौजूद थे।

उर्मिला ने शो के दौरान 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'चमत्कार' की यादों को साझा किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। इस फिल्म का गाना 'इस प्यार से मेरी तरफ न देखो' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। उर्मिला ने शाहरुख खान के साथ काम के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और सुलझे हुए इंसान भी हैं। 

उन्होंने कहा कि शाहरुख ने थिएटर से लेकर फिल्मों तक हर जगह अपने हुनर और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। वे न केवल स्क्रीन पर अच्छे हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी अपने को-स्टार और टीम के प्रति सम्मानजनक जनक रवैया रखते हैं। ऐसे कलाकारों के साथ काम करना अपने आप में सौभाग्य की बात होती है।

 

Tags: Bollywood , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Urmila Matondkar , Indian Idol 16

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD