Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

'जूटोपिया 2' में 'जुडी हॉप्स' की आवाज बनेंगी श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Zootopia 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 10:21 IST

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने शनिवार को जानकारी दी कि वे हॉलीवुड फिल्म 'जूटोपिया 2' में अपनी आवाज देंगी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में श्रद्धा जूडी हॉप्स के साथ बैठी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर इसे कैप्शन दिया, "'जूटोपिया 2' परिवार में शामिल होने के लिए और जूडी हॉप्स की आवाज देने के लिए बहुत खुश हूं। 

वह बहादुर, निडर, उत्साही और बहुत प्यारी है और मैं इसे बचपन से पसंद करती हूं। आज आपके लिए एक खास सरप्राइज भी आने वाला है। जुड़े रहिए।" अभिनेत्री की पोस्ट देखने के बाद फैंस 'जूटोपिया 2' के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'जूटोपिया' 2016 की डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें एक खरगोश पुलिस अधिकारी (जूडी हॉप्स) और एक लोमड़ी ठग (निक वाइल्ड) एक रहस्यमय षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हैं। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली थी। साथ ही, इसने ऑस्कर भी जीता था। अब इसका सीक्वल जल्द ही आने वाला है, जिसे जारेड बुश और जोसी ट्रिनिडैड ने मिलकर निर्देशित किया है और जिसे आवाज श्रद्धा कपूर देंगी। 

अभिनेत्री जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी और नाम की घोषणा नहीं की है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर करेंगे और यह फिल्म नवंबर से शुरू हो सकती है। इसी के साथ अभिनेत्री ने निर्माता एकता कपूर के साथ एक मल्टी-फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा एकता कपूर के एक और अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी। खबर है कि लोकप्रिय फिल्म 'धूम' फ्रैंचाइजी के लिए भी श्रद्धा की बातचीत चल रही है। अभिनेत्री को साल 2024 में अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' में देखा गया था। 

यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी और 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी थे।

 

Tags: Shraddha Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Zootopia 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD